Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2024: PM मोदी ने श्रीनगर में किया योगासन, बोले- विद्या नहीं विज्ञान है योग...

Dal Lake Yoga Day Celebrations आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। देश में अपने घरों में योग कर रहे हैं। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन की पहल भारत से शुरू की गई है। पीएम मादी आज छह हजार लोगों के साथ डल झील के किनारे योगा करेंगे।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 21 Jun 2024 10:23 AM (IST)
Hero Image
पूरी दुनिया मना रही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

डिजिटल डेस्‍क, श्रीनगर। भारत के साथ-साथ पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश के चलते डल झील के किनारे के बजाय शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) हॉल में योगा किया। 

लद्दाख में स्‍कूली बच्‍चों ने किया योग

वहीं अंतरराष्ट्रीय दिवस पर स्कूली बच्चों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया। बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा की अंतिम चौकी पर योगासन किया।

पीएम का योग दिवस कार्यक्रम

बारिश से योग कार्यक्रम बाधित होने की वजह से योग डल झील के किनारे की बजाय SKICC हॉल में योगासन किया। योग के बाद पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज योग के प्रति दुनिया की धारणा बदल रही है। योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।

पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है। पीएम ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में कश्मीर में योग के प्रति जो आकर्षण बना है।व र्षा के कारण श्रीनगर में आयोजित योग दिवस समारोह कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

भारत में फ्रांस की महिला को मिला पद्मश्री: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल भारत में फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह कभी भारत नहीं आईं लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। योग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आज दुनिया भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में योग पर शोध किया जा रहा है।

योग से मिलती है शक्ति और उर्जा: पीएम

पीएम बोले कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का अवसर मिला है। कश्मीर और श्रीनगर का यह वातावरण, योग से जो हमें शक्ति और ऊर्जा मिलती है, उसे आप श्रीनगर में महसूस कर सकते हैं। 2015 में दिल्ली में कर्तव्यपथ पर 35 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। पिछले साल यूएस स्कवायर में योग समारोह में 130 से ज्यादा देशों के लोगों ने भाग लिया था। योग की यह यात्रा अनवरत जारी है। आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। दुनिया के कई देशों में योग रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है।

योग विद्या नहीं विज्ञान है: पीएम मोदी

सऊदी अरब ने योग को अपने शिक्षा में भी शामिल किया है। यूरोप में भी योग का प्रचलण बढ़ रहा है। आज विश्व के बड़े विश्वविद्यालयों में योग पर अनुसंधान हो रहे हैं। योग से जुड़ी धारणाएं बदल रही हैं। योग अब रोजगार का साधन भी बन रहा है। योग केवल एक विद्या नहीं एक विज्ञान है। योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए रास्ते बना रहा है। योग की यह प्रेरणा हमारे सकारात्मक प्रयासों को ऊर्जा देगी।

गुरुवार को कश्‍मीर पहुंचे पीएम

पीएम गुरुवार को ही कश्‍मीर पहुंच गए थे। इसके साथ ही पीएम का जोरदार से स्‍वागत किया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह खराब मौसम के चलते योग कार्यक्रम में देरी हुई। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें