Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बर्फ की चादर में लिपटी घाटी, मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; कड़ाके की ठंड से कपकपाएंगे जम्मूवासी

Jammu-Kashmir Weather Today जम्मू कश्मीर में वर्षा और हिमपात के आसार बने हुए हैं। इस बीच प्रदेश के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। आज प्रदेश के निचले इलाकों में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के भी आसार जताए हैं। एक दिसबंर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुलमार्ग और पहलगाम में तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 30 Nov 2023 08:29 AM (IST)
Hero Image
जम्मू कश्मीर में आज वर्षा व हिमपात के आसार

जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। Jammu-Kashmir Weather Today: जम्मू कश्मीर में वर्षा और हिमपात (Snowfall in Jammu-Kashmir) के आसार बने हुए हैं। इस बीच, प्रदेश के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। कश्मीर में रात का पारा कई डिग्री तक गिरा है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर यह जमाव बिंदु से ऊपर है।

गुलमार्ग और पहलगाम में माइनस में पहुंचा तापमान

सिर्फ गुलमर्ग और पहलगाम में ही मंगलवार की रात को तापामन शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमार्ग  में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस और अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

निचले इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर होगी बर्फबारी 

जम्मू में पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज प्रदेश के निचले इलाकों में वर्षा (Rain in Jammu)  और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के भी आसार जताए हैं। एक दिसबंर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है, जिससे मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

श्रीनगर में पड़ रही भीषण ठंड

बुधवार देर रात तक घने बादल छाए थे। अधिकारियों ने कहा कि एक दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इसमें दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। श्रीनगर का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर बने रहने के बावजूद भी भीषण ठंड रही।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे, पहलगाम में -3.4 डिग्री सेल्सियस

 0.8 डिग्री रहा श्रीनगर का तापमान

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.9 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने वीरवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल 11 दिसंबर से 29 फरवरी तक बंद

भीषण ठंड के चलते प्रशासन ने कश्मीर में 28 नवंबर से 29 फरवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां कर दी थी। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 11 दिसंबर से 29 फरवरी तक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, अब पिछले दो दिन से श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में अच्छी धूप निकल रही है।

यह भी पढ़ें-  Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले दो दिन वर्षा व हिमपात के आसार, इस दिन से मौसम में आएगा सुधार