Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Srinagar News: महबूबा मुफ्ती को रास नहीं आ रहा भारत, इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने पर जताया एतराज

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को देश का नाम इंडिया के बजाय भारत किया जाना रास नहीं आया है। वह इसका विरोध कर रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया के एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि भारत की विविधता में एकता के मूलभूत सिद्धांत के प्रति भाजपा की घृणा एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Tue, 05 Sep 2023 06:27 PM (IST)
Hero Image
इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने पर महबूबा मुफ्ती ने जताया एतराज, फाइल फोटो

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Ex CM Mehbooba Mufti) को देश का नाम इंडिया के बजाय भारत (INDIA as BHARAT) किया जाना रास नहीं आया है। वह इसका विरोध कर रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि भारत की विविधता में एकता के मूलभूत सिद्धांत के प्रति भाजपा की घृणा एक नए निचले स्तर पर पहुंच गई है।

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 5, 2023

भाजपा पर साधा निशाना 

भारत के कई नाम है, जिनमें हिंदुस्तान और इंडिया भी है। अब इन सभी को समाप्त कर केवल भारत करना, भाजपा की अपनी क्षुद्रता और असहिष्णुता को दर्शाता है। भारत की आजादी के बाद के इतिहास में पहली बार, प्रचंड बहुमत वाली कोई पार्टी पूरे देश को अपनी जागीर समझ रही है।

यह भी पढ़ें- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथा यात्रा के सफल संचालन की सराहाना की; कहा-प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें