Move to Jagran APP

J&K News: पत्नीटॉप में लगेगा भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा... 425 फीट होगी ऊंचाई, हजारों पर्यटक होंगे आकर्षित

बजट में जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर केंद्र सरकार 425 फीट ऊंचा तिरंगा लगाएगी और इस कारण आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों पर्यटन पत्नीटाप की हसीन वादियों के साथ तिरंगे को देखने के लिए पहुंचेंगे। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पत्नीटाप घूमने आते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Tue, 06 Feb 2024 03:06 AM (IST)
Hero Image
केंद्र सरकार पत्नीटॉप में लगाएगी 425 फीट ऊंचा तिरंगा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। बजट में जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से 425 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का एलान किया गया है।

इससे आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों पर्यटन पत्नीटॉप की हसीन वादियों के साथ तिरंगे को देखने के लिए पहुंचेंगे।

बढ़ रही है पत्नीटॉप की पहचान

पर्यटन स्थल पत्नीटॉप की पहचान देश में लगातार बढ़ती जा रही है। हर वर्ष हजारों पर्यटक पत्नीटॉप में घूमने के लिए आते हैं।

पत्नीटॉप जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इसलिए अब केंद्र सरकार ने इसके विकास की तरफ विशेष तौर पर ध्यान दिया है।

झंड़े से पत्नीटॉप की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

425 फीट ऊंचा तिरंगा लगने के बाद पत्नीटॉप की खूबसूरती को चार चांद लगेंगे। हसीन वादियों के बीच 425 ऊंचा तिरंगा सबको अपनी तरफ आकर्षित करेगा। तिरंगे के लगने के साथ ही पत्नीटॉप में और भी सुविधाएं बढ़ने की संभावना है।