Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: लोकतंत्र के प्रति निभाया फर्ज... सुबह हुआ पिता का निधन, दोपहर को अंतिम रस्में पूरी कर बेटी ने दिया वोट

Jammu Lok Sabha Election 2024 जम्‍मू की बेटी ने लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्‍य निभाया। सुबह पिता का निधन हो गया दोपहर को बेटी ने वोट दे अपना कर्तव्‍य पूरा किया। पिता से सदा के लिए बिछड़ने का गम गफूर की बेटी मुमताज ने मतदान के कर्तव्य पालन पर भारी नहीं पड़ने दिया। उसके साथ कई अन्य गांववालों ने भी मतदान किया। शुक्रवार को जम्मू-रियासी सीट के लिए मतदान हुआ।

By Rajesh Dogra Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 26 Apr 2024 08:56 PM (IST)
Hero Image
जम्‍मू में बेटी ने लोकतंत्र के प्रति निभाया फर्ज

राजेश डोगरा, रियासी। Jammu Lok Sabha Election 2024: रियासी की एक बेटी ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह कर मिसाल कायम की। मतदान के दिन शुक्रवार सुबह पिता का निधन हो जाने के बाद इस बेटी ने अंतिम रस्में पूरी कर सीधा मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिर्फ इस बेटी ने ही नहीं, उनके गांव के अन्य लोगों ने भी जनाजे में शामिल होने से पहले और कुछ ने बाद में मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति दी।

अचानक से हुआ निधन

रियासी शहर से लगते नवाबाद में सुबह लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों की तरफ रुख करने की तैयारी कर रहे थे। तभी बीमारी के कारण क्षेत्र में लगभग 80 वर्षीय अब्दुल गफूर का घर में ही निधन हो गया। इससे गांव में मातम छा गया।

स्वजन विलाप करने लगे और आस पड़ोस व गांव के लोग सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे। उसके बाद गफूर की अंतिम रस्म निभाने की तैयारी शुरू की गई। अभी अब्दुल गफूर को सुपुर्द-ए-खाक करने में समय था। ऐसे में गांव के लोगों ने तय किया कि कुछ जनाजे से पहले और कुछ यहीं ठहरकर बाद में मतदान करने जाएंगे।

लोकतंत्र के प्रति निभाया कर्तव्‍य

इसके बाद गफूर के घर से लोग इकट्ठे होकर विजयपुर में सरकारी मिडिल स्कूल में बनाए अपने मतदान केंद्र पहुंचे और वहां कतार में लगकर लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया। इसके तुरंत बाद वे वापस गफूर के घर पहुंचे और अंतिम रस्म में शामिल होकर अपने सामाजिक कर्तव्य को भी निभाया।

यह भी पढ़ें: Jammu Lok Sabha Election 2024 Voting Live: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान खत्म, श्री माता वैष्णो देवी विस क्षेत्र में हुआ सबसे अधिक मतदान

वहीं, पिता से सदा के लिए बिछड़ने का गम गफूर की बेटी मुमताज ने मतदान के कर्तव्य पालन पर भारी नहीं पड़ने दिया। पिता के सुपुर्द-ए-खाक की रस्म पूरी होते ही चेहरे पर गम और आंखों में आंसू लिए मुमताज भी मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाला। उसके साथ कई अन्य गांववालों ने भी मतदान किया। शुक्रवार को जम्मू-रियासी सीट के लिए मतदान हुआ।