Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा पहुँची माँ वैष्णो देवी के दरबार, टेका मत्था

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने अपने जन्मदिन पर माता वैष्णोदेवी के दरबार में मत्था टेका। शनिवार को वो कटड़ा में एक निजी होटल में पहुँची कुछ देर आराम करने उपरांत हेलिकप्टर में सवार होकर भवन की और रवाना हुई।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Sun, 12 Feb 2023 08:53 AM (IST)
Hero Image
चोपड़ा ने आपने जन्म दिवस पर मां वैष्णों देवी के दर्शन कर अशीर्वाद लिया।

कटड़ा,जागरण संवाददाता। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा शनिवार को कटड़ा में एक निजी होटल में पहुँची कुछ देर आराम करने उपरांत हेलिकप्टर में सवार होकर भवन की और रवाना हुई। दोपहर के समय मां के चरणों में हाजरी लगाई और पूजा अर्चना कर अपनी सफलता की कामना माँ वैष्णो देवी से की। मां के दरबार में हाजरी लगाने उपरांत वापिस कटड़ा आकर जम्मू के लिए रवाना हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

यह भी पढ़ें Jammu Kashmir News: आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाने में जम्मू-कश्मीर टॉप पर, 83 प्रतिशत लोगों के बने कार्ड

ऐसा रहा शर्लिन का करियर

बता दें कि अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का करियर बॉलीवुड में सफलता की ऊचाईयों को नहीं छू पाया। उन्होंने कई हिन्दी, हॉलीवुड व तेलगु फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता हासिल नहीं मिली। अपने कठिनाईयों से भरे करियर को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि इस मौजूदा समय में समाज सेवा का कार्य कर रही।

यह भी पढ़ें Pathaan Box Office Day 18: दर्शकों की पहली पसंद बनी 'पठान', 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतनी दूर

जल्द ही वकील बनूंगी

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वह इस वक्त समाज सेवा में लगी हैं। शर्लिन उन पिड़ीत और दुखी महिलाओं की मदद करना चाहती हैं, जो इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान में कानून की पड़ाई कर रही हूं और बहुत जल्द बकील बन कर लोगों की सेवा करूंगी । उन्होने कहा कि आपने जन्म दिवस पर मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन कर अपने आप को धन्य मान रही हूं।

यह भी पढ़ें Kiara Sidharth: शादी के बाद यहां शिफ्ट होंगे सिद्धार्थ और कियारा, एक हफ्ते पहले लिया करोड़ों का आशियाना 

शिवरात्रि पर अतिरिक्त पार्किंग की होगी व्यवस्था

जम्मू, जागरण संवाददाता। महापर्व शिवरात्रि के दौरान पीरखो मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर के नजदीक बने कचरा डंपिंग यार्ड को भी कुछ दिन के लिए खाली करवा लिया गया है। इस डंपिंग यार्ड के आसपास वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी नगर निगम जम्मू की हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन अरुण खन्ना ने दी। अरुण खन्ना साथी कारपोरेटरों के साथ पीरखो मंदिर का दौरा कर शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान अरुण खन्ना ने बताया कि पीरखो मंदिर को शिवरात्रि के अवसर पर रंगीन लाइटों से सजाया जा रहे है। वहां आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी की दिक्कत ना आए इसके भी पर्याप्त बंदोबस्त किए जा रहे है। पीडीडी विभाग को भी उस दिन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस दौरान नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, कारपोरेटर हरदीप सिंह मनकोटिया, यशपाल शर्मा, गोपाल गुप्ता के अलावा कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें