Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Udhampur News: हेलीकाप्टर से गर्भवती महिला को पहुचाया अस्पताल, सेना की मदद से बची जान

गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना व वायुसेना देवदूत साबित हुई। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजनों ने इसकी सूचना तुरंत सेना को दी। भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों ने हेलीकाप्टर से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया जिससे उसका जान बच गई। (जागरण फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Fri, 10 Feb 2023 04:51 PM (IST)
Hero Image
गर्भवती महिला को हेलीकाप्टर से किश्तवाड़ लाते वायुसेना व सेना के जवान

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़: जिला मुख्यालय किश्तवाड़ से दूर नवापाची इलाके में रहने वाली एक गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना व वायुसेना देवदूत साबित हुई। सेना के जवानों ने गंभीर हालत में गर्भवती महिला को समय पर जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचा कर उसकी जान बचा ली।

बता दें नवापाची इलाका सदियों के मौसम में छह महीनों तक देश-दुनिया से कटा रहता है। इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में भी भारतीय सेना के जवान लोगों की कठिनाइयों को कम करने में मदद कर रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों ने किया आभार व्यक्त

भारतीय सेना हमेशा आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के अलावा लोगों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान करती रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए भारतीय सेना और वायु सेना का आभार व्यक्त किया। नवापाची के मारवाह के चेंजर गांव की गर्भवती महिला सकीना बेगम की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

स्वजनों ने इसकी सूचना तुरंत सेना को दी। उसके बाद भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों ने हेलीकाप्टर से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया। देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से अलग-थलग पड़े इस क्षेत्र में भारी हिमपात के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया अधिकारी बर्खास्त

राज्य ब्यूरो, जम्मू: नशीले पदार्थ संग तीन वर्ष पूर्व पकड़े गए एक अभियोजन अधिकारी को प्रदेश प्रशासन ने वीरवार को सेवामुक्त कर दिया। इसके साथ ही उसे भविष्य में किसी अन्य सरकारी सेवा के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया। जम्मू कश्मीर गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव राज कुमार गोयल ने सेवामुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

सेवामुक्त किया गया अभियोजन अधिकारी वसीम अहमद कुरैशी पकड़े जाने के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट उखराल की अदालत में सह अभियोजन अधिकारी था। अधिसूचना में कहा गया है कि कुरैशी चार मई 2020 को राजौरी जा रहा था। रास्ते में पुलिस नाके पर तलाशी के दौरान उससे आठ ग्राम अवैध नशीला पदार्थ मिला था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें