Move to Jagran APP

Pension Scheme : कैसे हो गुजारा? तीन महीने से नहीं मिला पेंशन, 40 लाख लोग लगा रहे बैंक के चक्कर

झारखंड में लगभग 40 लाख लोग जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में हैं उन्हें पेंशन का लाभ मार्च माह से नहीं मिला है। अब मई भी पूरा होने वाला है। ऐसे में गुजारा करना मुश्‍किल हो गया है। एक तरफ देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है वहीं दूसरी तरफ अब तक केन्द्र या राज्य सरकार की ओर से पेंशन के लिए राशि नहीं मिली है।

By Birendra Kumar Pandey Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 28 May 2024 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2024 12:21 PM (IST)
40 लाख वृद्ध एवं दिव्यांग लगा रहे हैं बैंक का चक्कर तीन माह से पेंशन नहीं

बीके पाण्डेय, बोकारो। एक ओर लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। चारों ओर चुनाव की चर्चा। जीत-हार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, पर राज्य के लगभग 40 लाख लोग जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में हैं उन्हें पेंशन का लाभ मार्च माह से नहीं मिला है।

पेंशन भोगियों के लिए संकट का समय

30 मई को तीसरा महीना पूरा होने वाला है। अब तक केन्द्र या राज्य सरकार की ओर से पेंशन के लिए राशि नहीं मिली है। ऐसे लोगों के लिए जीवन चलाना मुश्किल है। पेंशन पाने वाले वृद्ध, दिव्यांग, विधवा एवं असाध्य रोगी जो कि इसी पर निर्भर हैं।

वे प्रत्येक चार दिन बाद किसी न किसी बैंक या सीएसपी में पहुंचकर खाता चेक करवा रहे हैं कि पैसा मिला कि नहीं है। सामाजिक सुरक्षा विभाग के लोगों का कहना है कि अब तक कोई आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है।

ऐसे में संभावना है कि छह जून के बाद ही कुछ हो पाएगा। फिलहाल पेंशन भोगियों के लिए यह समय संकट का है। चूंकि पेंशन के रूप में मिलने वाली एक हजार रुपया ही उनके लिए बड़ी राशि है।

केन्द्र सरकार की साामजिक सुरक्षा पेंशन योजना

भारत सरकार की ओर से पूरे देश में तीन प्रमुख पेंशन योजनाओं का संचालन गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवारों को दिया जाता है। इसमें इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना शामिल है।

राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन

जिला केंद्रीय योजना असाध्‍य रोगी पेंशन विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन दिव्‍यांग पेंशन कुल
बोकारो 49085 429 28583 111309 17861 207267
चतरा 42626  238 12637  74946  6745  137192
देवघर 48268 159 23166 111922  21142  204657
धनबाद  83464 401 25366  83679 22406 215316
दुमका 57436 173 25839 107101 14342  204891
गढ़वा 75378 291 11500  87891 7499  182559
गिरिडीह 80557 1035 31033 160424 19186 292235
गोड्डा 67938 100 16351 91418  11694 187501
गुमला 34778  145  17959 75611 10049 138542
हजारीबाग 61872 1141 20370 103292 20041 206716
जामताड़ा 41144  69 12348 58388 10461 122410
खूंटी 26915 6014 29800  2470  2470  65232
कोडरमा 34369  465 7914 48981 5880  97609
लातेहार 41433 43 7464 45804 3946 98690
लोहरदगा 13976 22 10161 36286  4825  65270
पाकुड़  33178  104 13071 65338 4837 116528
पलामू 90581 467 17265  146075 14360  268748
पूर्वी सिंहभूम 61463  796 41879 114242 16809 235189
रामगढ़  26433  130 13845 51941 13696  106045
रांची 67365  383 45742 135750  19075 268315
साहिबगंज 50121  154 16778 69143  8597 144793
सरायकेला खरसावां 48677 121 21124 51099  7204 128225
सिमडेगा 26552  59 9811 46260 2780 85462
पश्चिम सिंहभूम 37702  188 31931 78862 8778  157461
कुल 1201311 7146  468151  1985562 274683 3936853

राज्य सरकार से आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है। संभावना है कि जून माह में आवंटन मिलेगा। जैसे ही आवंटन प्राप्त होगा तत्काल पेंशन की राशि सभी को भेजी दी जाएगी- पीयूष कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा

ये भी पढ़ें:

Hemant Soren : हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा वक्‍त

किस बात को लेकर छिड़ा था रांची के बार में विवाद? DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.