Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अलग झारखंड बनाने का श्रेय...', भाजपा नेता ने JMM पर साधा निशाना; बोले- कांग्रेस और राजद तो...

बोकारे के जैनामोड़ में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बाबूलाल मरांडी संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने झामुमो कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झारखंड अलग बनाने की श्रेय लेने पर कहा कि कांग्रेस और राजद झारखंड अलग गठन करने का विरोध करती थी। झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है।

By Deo Kant Tiwari Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 26 Feb 2024 04:42 PM (IST)
Hero Image
'अलग झारखंड बनाने का श्रेय...', भाजपा नेता ने JMM पर साधा निशाना; बोले- कांग्रेस और राजद तो...

संवाद सहयोगी, जैनामोड़। झामुमो के नेता गांव-गांव में कहते हैं कि अलग झारखंड उन्होंने बनाया है, जबकि सच्चाई यह कि कांग्रेस व राजद झारखंड का विरोध करती थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य दिया है। कांग्रेस, झामुमो मिलकर सूबे को सिर्फ लूटने व भष्ट्राचार को बढ़ाने का काम कर रही है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी का।

वे रविवार को जैनामोड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल  मरांडी ने कहा कि भ्रष्टचार के कारण गुरुजी हो या हेमंत सोरेन सभी को जेल जाना पड़ा है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल की सरकार में देश के अंदर व बाहर जो विकास कार्य हुआ है। देश के आजादी के बाद कांग्रेस की किसी सरकार ने नहीं किया है।

बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक विकसित भारत की कल्पना को लेकर कार्य कर रही है। मिशन 400 सौ पार मोदी सरकार एवं राज्य में भाजपा सरकार बनाने का मिशन को लेकर काम करना है।

मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने का काम किया- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष सह विधायक अमर बाऊरी ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर में मोदी सरकार ने 370 हटाने का काम किया है। उसी तरह मोदी सरकार विकास को लेकर 370 सीट जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 14 में 14 सीट पर जीत दर्ज करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयदेव राय व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। संबोधित करने वालों में मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुरेश शाह,रोहित लाल सिंह, प्रह्नलाद बरनवाल, अंबिका खवास, विनोद महतो, जगरनाथ राम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, जगतपति सिंह आदि मौजूद थे।

खिलाड़ी व जिप सदस्य हुई भाजपाई

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी एंजेला सिंह ने भाजपा का दामन थामा। इसी प्रकार कांग्रेस नेत्री नीतु सिंह, जिप सदस्य महेन्द्र प्रसाद, आशा देवी, पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता, नंदलाल चटर्जी, अभय सिंह, झारखंड विस्थापित मंच के अध्यक्ष वकील महतो भाजपा में शामिल हो गए। सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: 'Abua Awas Yojana में चल रही धांधली', RJD नेता ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- यहां करीबियों को...

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'कई और बड़े पेड़ गिरेंगे', कांग्रेस सांसद के BJP का दामन थामते ही बढ़ी सियासी हचलच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर