Move to Jagran APP

कुर्मी जाति को एसटी सूची में शामिल करे सरकार

पिछरी मेन रोड स्थित बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड कुर्मी महासभा बोकारो जिला इकाई की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 23 Aug 2020 09:21 PM (IST)
Hero Image
कुर्मी जाति को एसटी सूची में शामिल करे सरकार

पिछरी : पिछरी मेन रोड स्थित बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को झारखंड कुर्मी महासभा बोकारो जिला इकाई की बैठक हुई। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने कहा कि 1950 से पूर्व यहां की कुर्मी जाति एसटी सूची में शामिल थी, जिसे बाद में बिना अधिसूचना सूची से हटा दिया गया। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार फिर से कुर्मी जाति को एसटी सूची में शामिल करे। रघुवर दास की सरकार में एसटी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव में प्रतिपक्ष नेता के रूप में हेमंत सोरेन सहित 42 विधायकों ने इस पर सहमति जताई थी। परंतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जारी ओबीसी सूची में कुर्मी जाति को शामिल किया गया। कुर्मी जाति को जागरूक करने की जरूरत है। राजनीतिक दलों के नेताओं के लोकलुभावन बातों में आकर कुर्मी समाज के लोग अपना वोट गलत प्रत्याशी को देकर समाज को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब जरूरत है कुर्मी समाज को सांस्कृतिक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में आगे आने का। मौके पर महेंद्र चौधरी, रामविलास महतो, हरखलाल महतो, विनोद महतो, तेजू महतो, लाल मोहन महतो, विष्णु चरण महतो, भुनेश्वर महतो, सरिता देवी, भरत महतो, मनोज महतो, वकील महतो आदि मौजूद थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।