Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2024: झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने आजसू से दिया इस्तीफा

Umakant Rajak Resignsझारखंड चुनाव से ठीक पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि वे झामुमो में शामिल होंगे और चंदनकियारी से चुनाव लड़ सकते हैं। उमाकांत रजक ने कहा कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इस्तीफा देना पड़ा। उनके झामुमो में शामिल होने की चर्चा पहले से थी।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 11:34 AM (IST)
Hero Image
झारखंड चुनाव से पहले एनडीए के लिए बुरी खबर (जागरण)

जागरण संवाददाता, बोकारो। Jharkhand Political News Today: झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अपने समर्थकों के साथ रांची के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे रांची में झामुमो में शामिल होंगे।

उमाकांत रजक के पार्टी छोड़ने एवं झामुमो में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से थी। हालांकि, उमाकांत रजक ने कहा कि यहां कुछ नहीं बोलेंगे, जो भी बोलना होगा वह रांची में जाकर बोलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इस्तीफा देना ही पड़ा। हालांकि, उन्होंने झामुमो में शामिल होने की बात पर कुछ नहीं बोला।

माना यह जा रहा है कि झामुमो उमाकांत रजक को चंदनकियारी से चुनाव में उतार सकती है। दो दिनों पूर्व इस बात की चर्चा के बाद पूर्व प्रत्याशी विजय रजवार अपने समर्थकों के साथ रांची गए थे। पर सीएम हेमंत सोरेन ने टिकट से संबंधित कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया था। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगा था कि उमाकांत रजक पार्टी में शामिल होंगे।

मजदूर नेता रहे हैं उमाकांत

बोकारो स्टील के कर्मचारी होने के साथ-साथ अलग झारखंड आंदोलन एवं मजदूरों के आंदोलन के अगुवा रहे उमाकांत रजक ने वर्ष 2005 में पहली बार झामुमो छोड़कर चुनाव लड़ा, इसके बाद 2009 में वे चंदनकियारी के विधायक बने इसके बाद राज्य के श्रम मंत्री भी बने। 2014 और 2019 का चुनाव भी लड़े पर सफलता नहीं मिली।

Jharkhand Election 2024: झारखंड में इन 22 दिग्गजों को टिकट मिलना लगभग तय, कई रह चुके मंत्री तो कई हैं विधायक

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का हुआ एलान, दो चरणों में होगा मतदान, पढ़ें कब आएंगे परिणाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।