Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: हेमंत सरकार ने 58 हजार कर्मियों की कर दी चांदी, विधानसभा चुनाव से पहले दे दी बड़ी खुशखबरी

Jharkhand News झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 58 हजार कर्मियों की चांदी कर दी है। उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खुशखबरी दे दी है। अब उन्हें बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा। दरअसल सरकार ने सेल में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस फैसले से कर्मचरियों के बीच खुशी की लहर है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 15 Sep 2024 01:30 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बोकारो। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि होगी। नई दर एक अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी। इससे बोकारो इस्पात संयंत्र समेत कंपनी की अन्य इकाइयों के 58 हजार कर्मी लाभान्वित होंगे।

इस बढ़ोतरी के बाद उनका वर्तमान महंगाई भत्ता 44.8 से बढ़कर 47.7 प्रतिशत हो जाएगा। सेलकर्मियों को बढ़े हुए डीए की जानकारी उनके वेतनमान से मिलेगी। यह भत्ता बाजार की स्थिति को देखकर तय किया जाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में संयंत्रकर्मियों का डीए मात्र 0.5 प्रतिशत बढ़ाया गया था।

इसके बाद, खाद्य पदार्थों व जरूरत की अन्य वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि के कारण इस बार अधिक वृद्धि हुई। सेल में अधिकारी-कर्मचारियों का अंतिम वेतन समझौता दस वर्षों के लिए एक समान करने के बाद दोनों संवर्ग के डीए को समायोजित कर दिया गया है।

सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के मजदूरों को अब हर माह मिलेगा 14100 वेतन

ईसीएल मुगमा क्षेत्र के सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग के संजय कंस्ट्रक्शन के मजदूरों को क्षेत्रीय श्रम आयुक्त मनीष रंजन की पहल पर अब 14100 वेतन मिलेगा। संजय कंस्ट्रक्शन ने अगस्त 2024 का वेतन मजदूरों के बैंक अकाउंट में भेज दिया है। इससे मजदूरों में हर्ष है।

यह जानकारी बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के सेंट्रल पुल के सचिव रंजीत मोदी ने शुक्रवार की शाम को पत्रकारों को दी। कहा कि 5 जुलाई 2024 से 4 जुलाई 2025 तक टेंडर का नियम का अक्षर पालन करने का निर्देश क्षेत्रीय श्रम आयुक्त मनीष रंजन ने दिया है।

पूर्व में मजदूरों को मात्र 6000 की मजदूरी मिलती थी। अब प्रत्येक मजदूरों को 460 रुपया प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी। इससे अब मजदूरों का वेतन दोगुना से भी अधिक हो गया है। अब प्रत्येक मजदूर को महीने में 14100 वेतन मिलेगा। साथ ही ईपीएफ व ईएसआई का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

'पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं', 6 वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के बाद जमशेदपुर में शिवराज सिंह ने दिया बड़ा संदेश

लापरवाही पड़ी भारी, सोरेन सरकार ने BDO-CO का रोका वेतन; अब समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा भी होगी रद्द