Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand FM Radio: झारखंड के 3 शहर में खुलेंगे FM चैनल, केंद्र सरकार ने दे दी मंजूरी; कई लोगों को मिलेंगे रोजगार

केंद्र सरकार ने झारखंड के 3 शहरों बोकारो धनबाद और गिरिडीह में निजी एफएम चैनल खोलने को मंजूरी दे दी है। इससे इन शहरों के लोगों को मनोरंजन का एक नया विकल्प मिलेगा। अभी तक झारखंड में सिर्फ रांची और जमशेदपुर में ही एफएम रेडियो का संचालन हो रहा था। इस एफएम चैनल के खुलने से सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

By Birendra Kumar Pandey Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:54 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के 3 शहर में खुलेंगे एफएम चैनल (जागरण)

जागरण संवाददाता, बोकारो। Jharkhand FM Channel: बुधवार को केन्द्रीय कैबिनेट ने देश के 234 शहरों में निजी एफ रेडियो के संचालन लाइसेंस देने को मंजूरी दी है। इसमें झारखंड के छह शहर बोकारो , धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग व डालटेनगंज शामिल है। केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी से बोकारो वासियों में खुशी है।

धनबाद में 4 चैनलों की नीलामी होगी। जबकि अन्य पांच जिलों में तीन-तीन चैनलों की नीलामी की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण I नीति के तहत 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य तय किया है। अर्थात प्रत्येक चैनल के लिए न्यूनतम 3.35 करोड़ राशि निर्धारित है।

इसके लिए ई-नीलामी के तहत निजी संचालकों को चैनल उपलब्ध कराया जाएगा। निजी एफएम रेडियो की शुरूआत झारखंड के इन शहरों में एफएम रेडियो की मांग को पूरी होगी। जो अभी भी निजी एफएम रेडियो प्रसारण से अछूते हैं । वाहनों में लगे एफएफ रेडियो की फ्रिक्वेंसी नहीं मिलती थी। इसलिए यहां के लोग मायूस रहते थे।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

एफएम रेडियो के संचालन से स्थानीय भाषाओं में सामग्री का प्रसारण तो होगा ही। सरकार के कार्यक्रमों को गांव व घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही इन क्षेत्रों में सरकार की पहुंच और मजबूत होगी। इस क्षेत्र में सक्रिय युवाओं को रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही मिलेंगे ।

बोकारो के लोगों के लिए मनोरंजन का एक नया विकल्प मिलेगा। जो कि अब तक नहीं था। झारखंड के रांची व जमशेदपुर शहर में ही अब तक एफएम का संचालन हो रहा था। इस सूचना से रेडिया प्रेमी लोगों में खुशी है।

ये भी पढ़ें

Champai Soren: ' पहले मैंने सोचा था संन्यास ले लूंगा लेकिन...', चंपई सोरेन ने बताई BJP ज्वॉइन करने की वजह

Champai Soren: दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल