Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ममता बनर्जी को 24 घंटे में ही क्यों खोलना पड़ा NH? सामने आई अंदर की बात; BJP नेता ने खुलकर बताया सबकुछ

Jharkhand News पश्चिम चंपारण की सीएम ममता बनर्जी ने झारखंड सीमा के एनएच को बंद कर दिया है। इसको लेकर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी। उन्होंने 72 घंटे पूरे होने से पहले ही एनएच को वापस खोल दिया। अब इस मामले में एक अंदर की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह मामला गृह मंत्रालय तक पहुंच गया था।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 24 Sep 2024 01:13 PM (IST)
Hero Image
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, बोकारो। मंगलवार को झारखंड में परिवर्तन सभा को संबोधित करने बोकारो पहुंचे पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी व हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेश में भ्रष्टचार का बोलबाला है। एक ओर इंडी गंठबंधन एकजुटता का परिचय देता है दूसरी ओर ममता बनर्जी एनएच को 72 घंटों के लिए बंद कर झारखंड के वाहनों को रोक देती हैं। इस पर जब हमने गृह मंत्रालय व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से बात की तब ममता बनर्जी को 24 घंटे में ही सड़क खोलनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि एनएच का मालिक भारत सरकार है न कि ममता बनर्जी। कहा कि जिस प्रकार ममता बनर्जी को रोहिंग्या व बंग्लादेशी मुसलमानों से प्रेम है। यह प्रेम अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हो गया है। वे यहां के जनजातीय समाज का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी दूसरे मुद्दे का नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव तय करेगा कि यह जनजातीय प्रदेश रहेगा या पश्चिम बंगाल के तरह यहां भी बंग्लादेशी घुसपैठियों का शासन हो जाएगा। संथाल की स्थिति भयावह हो गई है। हमारे आदिवासी मूलवासियों की जमीन बंग्लादेशी मुसलमान लूट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई पंचायत में जो अदिवासी बहुल थीं, अब वह बंग्लादेशी मुसलमान बहुल हो गई हैं। अपने को बाहरी कह जाने पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार व ओडिशा चारों भाई रहे हैं। इसलिए इन प्रदेशों की भाषा, रहन-सहन व संस्कृति एक है। सीमा व नाम बदलने से व्यक्ति नहीं बदलता।

बोकारो हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी साथ में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी।

झारखंड में परिवर्तन की लहर है : अधिकारी

अधिकारी ने आगे कहा कि जमशेदपुर में प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री की सभा में जो जन सैलाब उमड़ा इससे परिवर्तन स्पष्ट है। जनजातीय समाज सनातन समाज के लिए यह अंतिम चुनाव है। जिस प्रकार पश्चिम बंगाल रोहिंग्या व बांग्लादेशी मुसलमान 35 प्रतिशत हो गए हैं।

उसी प्रकार झारखंड में यहां के आदिवासी व मूलवासी विलुप्त हो जाएंगे। भाजपा तो रहेगी, लेकिन आदिवासी व मूलवासियों का अस्तित्व बर्बाद हो जाएगा। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए एक-एक व्यक्ति तैयार है। आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्व सीएम चांपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए हैं। 

झारखंड में पांच साल जनता को लूटने का काम हुआ : अधिकारी

कांग्रेस से ट्रेनिंग लेकर झामुमो की सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया वह जग जाहिर है। प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में रहे। अब जेल से बाहर आकर भाषण दे रहे हैं।

कांग्रेस के सांसद के घर मिले साढ़े तीन सौ करोड़, मंत्री के नौकर के घर रुपये मिले और सरकार अपने को बेदाग बता रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्पष्ट करें कि कैसे बांग्लादेशी मुसलमान आदिवासी बहुल इलाकों में बस रहे हैं।

आदिवासी, मूलवासी व सनातनियों की रक्षा के लिए सरकार जरूरी : अधिकारी

नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के इंगलीश बाजार की पुलिस ने वहां की दुर्गापूजा समिति को इस बार गेट व पंडाल नहीं बनाने दिया। यदि हेमंत सरकार लौटी तो राज्य में बांग्लादेशी इस कदर भर जाएंगे कि हमें न तो पूजा-पाठ करने देंगे और न ही हमारे धर्म संस्कृति की रक्षा हो पाएगी।

जनजातीय समाज को अपने त्योहार मनाना मुश्किल होगा। हमारे साथ झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी हैं। 2024 में झारखंड से इंडी गठबंधन को विदा करेंगे, 2025 में ममता बनर्जी को हटाने का काम करेंगे।

झारखंड में रहने वाले 90 प्रतिशत बंगाली समाज के लोग भाजपा को ही वोट देंगे। चूंकि वे पश्चिम बंगाल को देख रहे हैं। प्रदेश की सरकार को विदा करने के लिए एक माह झारखंड में रहेंगे।

यह भी पढ़ें

अब भारत की सीमा नहीं लांघ पाएंगे बांग्लादेशी, ममता सरकार ने बना लिया बड़ा प्लान

ममता बनर्जी ने झारखंड-बंगाल बॉर्डर को खोलने का दिया आदेश, लोगों ने ली राहत की सांस