Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नावाडीह को बनेगा एजुकेशनल हब

सुरही (बेरमो) सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि नावाडीह प्रखंड को शीघ्र ही

By JagranEdited By: Updated: Thu, 30 Jan 2020 09:46 PM (IST)
Hero Image
नावाडीह को बनेगा एजुकेशनल हब

सुरही (बेरमो) : सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि नावाडीह प्रखंड को शीघ्र ही एजुकेशनल हब बनाया जाएगा। इसके लिए पहले ही कई स्कूल-कॉलेज की स्थापना कर कदम बढ़ाया जा चुका है। वे गुरुवार को नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो में चार दिवसीय मेला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने 51 किलो का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में कोई कमी नहीं रहेगी। यहां के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा व तकनीकी पढ़ाई की व्यवस्था कराना उनकी प्राथमिकता होगी। पूरे झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। पारा शिक्षकों की समस्या दूर करने एवं विलय हुए विद्यालयों पर भी काम किया जाएगा।

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से मदद की जाएगी। यहां जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया सुखमति देवी, गणेश सोरेन, भाकपा नेता गणेश महतो, उपमुखिया मनोज महतो सहित टेकलाल महतो, भोला महतो, महेंद्र महतो, गणपत महतो, कमलेश महतो, मंटू कुमार, दिनेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

इससे पहले गोनियाटो जाने के क्रम में कंजकिरो में मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन के नेतृत्व में मंत्री जगरनाथ महतो का स्वागत किया गया। मौके पर तनुप्रिया, जयप्रकाश महतो, दिनेश सिंह, सुनील कुमार, गोपाल महतो, बबलू प्रजापति, महेंद्र शर्मा, उमाशंकर महतो, दिनेश महतो, विनोद पांडेय आदि मौजूद थे।