Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नशे की हालत में मिलने वाले रेलकर्मी होंगे बर्खास्त

बोकारो : अब शराब पी कर ड्यूटी करने वाले रेल कर्मचारियों को रेलवे निलंबित नहीं करेगा

By JagranEdited By: Updated: Wed, 17 Oct 2018 09:38 PM (IST)
Hero Image
नशे की हालत में मिलने वाले रेलकर्मी होंगे बर्खास्त

बोकारो : अब शराब पी कर ड्यूटी करने वाले रेल कर्मचारियों को रेलवे निलंबित नहीं करेगा बल्कि नौकरी से बर्खास्त करेगा। रेलवे के इस आदेश के बाद से रेल कर्मचारियों की नींद उड़ गई है। अभी तक रेलवे में अगर कोई कर्मचारी नशे की हालत में पकड़े जाते तो उन्हें कुछ दिनों के लिए निलंबित किया जाता था। त्योहार के समय रेलवे मुख्यालय से सभी मंडलों को विशेष चे¨कग करने का आदेश दिया है। विभागीय सूत्रों की माने तो रेल दुर्घटनाओं को रोकने व ट्रेनों के संचालन सुचारू रुप से करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा, रेल दुर्घटनाओं में भी अंकुश लगेगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें