Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mohan Bhagwat: भारत को परम वैभवशाली बनाने में भूमिका निभाएं स्वयंसेवक, बोकारो में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

झारखंड के बोकारो में छह जून से आरएसएस का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। इसमें उत्तर-पूर्व क्षेत्र झारखंड व बिहार के स्वयंसेवक प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शाखा में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरसंघचालक पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके बाद इन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में स्वयंसेवकों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

By Ram Murti Prasad Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 19 Jun 2024 01:08 PM (IST)
Hero Image
बौद्धिक वर्ग में शामिल हुए सरसंघचालक मोहन भागवत, स्वयंसेवकों से किया संवाद। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, बोकारो। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को झारखंड के बोकारो में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक भारत को परम वैभवशाली बनाने में भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य समाज को सबल बनाते हुए राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना है। इसके लिए समाज के सभी वर्ग का समान रूप से उत्थान आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है, बल्कि इसमें सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि हमारा आचरण अनुकरणीय हो और हम नि:स्वार्थ तथा समर्पित भाव से काम करें।

संघ प्रमुख बोकारो के सेक्टर तीन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग-एक का प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे।

प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे 400 स्वयंसेवक

छह जून से चल रहे इस प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर-पूर्व क्षेत्र, झारखंड और बिहार के 400 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इन्हें नए पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरसंघचालक पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके बाद संघ प्रमुख ने सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में स्वयंसेवकों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया। बाद में सरसंघचालक ने बौद्धिक वर्ग को संबोधित किया।

इन विषयों पर 5 दिनों तक मार्गदर्शन करेंगे संघ प्रमुख 

संघ प्रमुख बोकारो में पांच दिनों तक राष्ट्र, जीवन, समाज, संस्कार, अध्यात्म व अन्य विषयों पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। 26 जून को कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन सत्र में आरएसएस के सरकार्यवाह आलोक कुमार मुख्य वक्ता होंगे। 27 जून को दीक्षा समारोह के बाद सत्र का समापन होगा।

यह भी पढे़ं: Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 4 दिन बारिश का अलर्ट, 8 जिलों के लोग रहें सावधान; पढ़ें मौसम का हाल

गुमला में चिटफंड कंपनी ने लोन का झांसा देकर सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ की ठगी, लाखों रुपये लेकर हुई चंपत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें