Move to Jagran APP

मांदर की थाप पर मारांगबुरु की स्तुति

संस कथारा/तेलो (बेरमो) पेटरवार प्रखंड की चांदो पंचायत के गर्री ग्राम व तेलो की निकटवती

By JagranEdited By: Updated: Mon, 16 Mar 2020 08:52 PM (IST)
Hero Image
मांदर की थाप पर मारांगबुरु की स्तुति
संस, कथारा/तेलो (बेरमो) : पेटरवार प्रखंड की चांदो पंचायत के गर्री ग्राम व तेलो की निकटवर्ती बंदियो पंचायत में सोमवार को सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी महिला-पुरुषों ने मांदर की थाप पर थिरकते हुए मारांगबुरु की स्तुति की। गर्री ग्राम में बाहा बोंगा सुसार की ओर से आयोजित सरहुल महोत्सव में मांझी हड़ाम सुखदेव सोरेन, नायके सागर मुर्मू एवं कुड़ाम नायके श्यामलाल मुर्मू ने परंपरागत विधि-विधान से अपने आराध्य देव मारांगबुरु की पूजा सखुआ व महुआ के फूल चढ़ाकर की। इस अवसर पर झामुमो के बोकारो जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू एवं भास्कीबुरु धोरोमगढ़ के बीडी किस्कू ने कहा कि सरहुल को बाहा पोरोब भी कहा जाता है। यह आदिवासीयों) का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार में प्रकृति एवं मारांगबुरु की आराधना की जाती है। मौके पर झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, चांदो पंचायत की पूर्व मुखिया सरोती देवी, रंजीत मुर्मू, राहुल मुर्मू, सुमीत मुर्मू, विनोद मुर्मू, रॉबिन सोरेन, अजीत मुर्मू, शोरदा मांझी, अमृत सोरेन, चंद्रमोहन मरांडी, मदन टुडू, संतोष सोरेन, दिनेश सोरेन, बुद्धदेव मुर्मू, श्रीलाल हांसदा, रोहण मुर्मू, राजेश मरांडी, ओमप्रकाश टुडू, सिकंदर मुर्मू, खुशीराम मुर्मू, वीरेंद्र हेम्ब्रम, साधु किस्कू, शिवधन मुर्मू आदि उपस्थित थे।वहीं बंदियो पंचायत में आदिवासी सरना सागेन समिति की ओर से सरहुल महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि सह चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता, बंदियो पंचायत के मुखिया गोपाल महतो शरीक हुए। यहां पश्चिम बंगाल से आए कलाकरों ने संताली नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने के लिए विवश कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ नायके निर्मल हेम्ब्रम, मांझी बाबा सुमीत कुमार मांझी, कुड़म नायके रामू हेम्ब्रम व प्राणिक भोला हेम्ब्रम ने सखुआ वृक्ष की पूजा-अर्चना कर किया। पूजा के क्रम में फसलों की अच्छी पैदावर की कामना की गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष नकुल हेम्ब्रम, सचिव हेमलाल मरांडी, उपाध्यक्ष विमल कुमार हेम्ब्रम, उपसचिव विजय कुमार हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष जीतलाल हांसदा, उपकोषाध्यक्ष खूबलाल हेम्ब्रम, संगठनमंत्री रवि हेम्ब्रम, मोरेलाल टुडू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

---------------

- ललपनिया व परसाबेड़ा में मनाया गया सरहुल पर्व संस, ललपनिया/सुरही (बेरमो) : ललपनिया व परसाबेड़ा में सरहुल पर्व मनाया गया। सड़कटोला पूनर्वास क्षेत्र एवं सरना समिति ललपनिया की ओर से आयोजित सरहुल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंडियो की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। यहां लोगों ने मांदर की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की। मौक पर मुखिया बबुली सोरेन, मिथिलेश किस्कू, नायके सोनाराम हांसदा, बीरबल हांसदा, लालजी मांझी, मछला मुर्मू, सेवाराम हांसदा, तुलसी महतो, लालजी सोरेन, बुधन सोरेन, रजीलाल सोरेन, रतिराम मरांडी, कमल सोरेनआदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं नावाडीह प्रखंड अंतर्गत गोनियाटो पंचायत के परसाबेड़ा में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मांदर की थाप में जमकर थिरके। नायके नंदलाल टुडू व कार्तिक मरांडी ने प्रकृति की पूजा कराई। यहां आदिवासी समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए और लोकनृत्य किया। जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि प्रकृति का पर्व सरहुल है। प्रकृति को संजोने में आदिवासी समाज के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, गणेश सोरेन, झामुमो किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गंगारराम महतो सहित कर्मचंद सोरेन, समीर मुर्मू, बाबूलाल सोरेन, सोनाराम मरांडी, राजेश मरांडी, दशरथ मुर्मू, बिरसा सोरेन आदि उपस्थित थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।