Move to Jagran APP

सीआइएसएफ की महिला कर्मियों ने मनाया सावन महोत्सव

संरक्षिका संस्था की ओर से सेक्टर 11 सामुदायिक भवन में कोरोना नियमों का पालन करते हुए सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआइजी सौगत रॉय की पत्नी सह बोकारो संरक्षिका अध्यक्षा ममता रॉय ने किया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 08 Aug 2021 08:15 PM (IST)
Hero Image
सीआइएसएफ की महिला कर्मियों ने मनाया सावन महोत्सव

जागरण संवाददाता, बोकारो: संरक्षिका संस्था की ओर से सेक्टर 11 सामुदायिक भवन में कोरोना नियमों का पालन करते हुए सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआइजी सौगत रॉय की पत्नी सह बोकारो संरक्षिका अध्यक्षा ममता रॉय ने किया। इस दौरान अलग-अलग प्रतियोगिता के लिए कुल 55 महिला सीआइएसएफकर्मी व उनके 11 बच्चे शामिल हुए, जहां मुख्य रूप से सावन क्वीन, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सावन क्वीन में कुल 11 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सावन के गीत के साथ नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इसी प्रकार मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखरते हुए रंग-बिरंगी रंगोली से सबका मन मोह लिया। सावन क्वीन की विजेता प्रतिभागी को संरक्षिका अध्यक्ष ममता रॉय ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता की विजेता को कमांडेंट की पत्नी सीमा त्यागी व मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता को उप कमांडेंट प्रशासन अर्चना मिज ने पुरस्कार प्रदान किया। संरक्षिका बोकारो इकाई की अध्यक्ष ममता रॉय ने कहा की सीआइएसएफ पूर्वी खंड रांची की अध्यक्षा सुलोचना गुप्ता के निर्देश पर सावन महोत्सव व अन्य विविध कार्यक्रम किए जा रहे है। इससे महिला कर्मियों में उत्साह बना रहता है। साथ ही बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होने से उन्हें अपने संस्कृति व सभ्यता की जानकारी प्राप्त होने के साथ बौद्धि्क क्षमता का विकास होता है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।