Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विधवा से प्रेम-प्रसंग... रात में मिलने पहुंच गया युवक तो हत्या कर जंगल में फेंका शव, प्रेमिका के साथ चाचा और भाई गिरफ्तार

Jharkhand Crime युवक की हत्या कर जंगल में शव फेंकने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रेमिका के साथ चाचा और भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तीनों को पुलिस ने अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दिया। बताया जा रहा है कि गला घोंटकर प्रेमिका के घर में ही उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है।

By Arvind kumar Singh Edited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 21 Jan 2024 12:18 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लियए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, बोकारो। हरला थाना इलाके के महेशपुर निवासी 19 वर्षीय विशाल कुमार का शव जंगल में मिला। पुलिस ने मृतक की मां सुनीता देवी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी कर तीन को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक विशाल की विधवा प्रेमिका गंगा देवी के साथ प्रेमिका का भाई रवि कुमार सिंह व चाचा सत्येंद्र सिंह हैं।

तीनों को पुलिस ने अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा चास भेज दिया। सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र 17 जनवरी की देर शाम घर से निकला और नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटे का शव महेशपुर के जंगल में मिलने की सूचना मिली तो सभी पहुंचे।

गला घोंटने से विशाल की मौत

शव की शिनाख्त विशाल के रूप में हुई। यह पता चला कि विशाल अपनी प्रेमिका गंगा के घर महेशपुर के ही साह कालेानी गया था। यहीं पर उसकी हत्या करने के बाद शव को घर के पास स्थित जंगल में हत्यारों ने फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो यह पता चला कि गला घोंटने से विशाल की मौत हुई है।

मोबाइल खंगालने से प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। यह भी जानकारी मिली कि विशाल अपनी प्रेमिका के घर गया था। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी और जंगल में उसका शव मिला।

गला घोंटकर प्रेमिका के घर में ही उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। हत्यारोपितों ने भी विशाल के अपने घर में आने की पुष्टि पूछताछ के दौरान की।

विशाल विधवा महिला 25 वर्षीय गंगा देवी से प्रेम करता था। वह रात में अपनी प्रेमिका के घर मिलने गया और उसके बारे में इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसका शव जंगल से बरामद किया गया। मृतक की प्रेमिका के साथ उसके भाई व चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या की सही वजह की पुलिस जांच कर रही है।- कुलदीप कुमार, सिटी डीएसपी बोकारो।

यह भी पढ़ें-

झारखंड के 51000 मंदिर में होगा प्राण प्रतिष्ठा के दिन कार्यक्रम, राम जी के आने की खुशी में भक्तिमय हुआ पूरा प्रदेश

Train News: कई ट्रेनों की चाल में हुआ सुधार, इतने घंटे देरी से पटना पहुंची राजधानी एक्सप्रेस; ये रहा संपूर्ण क्रांति का हाल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें