Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राजद का कार्यक्रम फिर प्रमोद प्रेमी का स्टेज शो, मंत्री के सामने ही आपस में भिड़े RJD कार्यकर्ता; जमकर काटा बवाल

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद लगातार हर जिलों में कार्यक्रम कर रही है। सोमवार को चतरा में राजद का कार्यक्रम था। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। चतरा कॉलेज के हेलीपैड मैदान में राजद के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मारपीट हुई। नशे में धुत कार्यकर्ताओं के बीच स्टेज पर चढ़ने और लड़कियों के साथ नृत्य करने को लेकर विवाद हुआ।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 01:38 PM (IST)
Hero Image
आर्केस्ट्रा देखने उमड़ी कार्यकर्ताओ की भीड़। फोटो- जागरण

संवाद सहयोगी, चतरा। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राजद भी इसको लेकर पूरा जोर लगा रही है। चुनाव को देखते हुए राजद विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसके तहत, तमाम कार्यकर्ताओं की बात सुनी जा रही है।

चतरा कॉलेज स्थित हेलीपैड मैदान में राजद का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शनिवार की देर शाम आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई।

मारपीट में करीब छह से अधिक लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी होते ही सदर थाना पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आर्केस्ट्रा को बंद कराया। जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा में भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव व कुछ लड़कियों को बुलाया गया था।

संध्या करीब साढ़े आठ बजे आर्केस्ट्रा शुरू हुई, जिसका विधिवत उद्घाटन राज्य के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण सह उद्योग मंत्री सत्यानंद भोगता ने की। डांसरों तक पहुंचने के लिए स्टेज पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ता आपस में उलझ बैठे। उसके बाद आपस में मारपीट करने लगे।

लड़ाई की वजह से बीच में रोकना पड़ा प्रोग्राम

आर्केस्ट्रा शुरू होने के महज आधे घंटे के बाद नशे में धुत कार्यकर्ता आपस में लड़ाई करने लगे। कार्यकर्ताओ के बीच विवाद उत्पन्न होता देख मंत्री वहां से निकल गए। उसके बाद स्टेज पर चढ़ने और लड़कियो के साथ नृत्य करने को लेकर धक्का मुक्की करने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

बीच में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को रोकना पड़ा। मामला शांत होते ही दुबारा कार्यक्रम शुरू हुआ। ऐसा करीब करीब दो घंटा तक चलता रहा। उसके बाद कुछ कार्यकर्ताओ ने सदर थाना पुलिस को मारपीट होने की जानकारी दी। सदर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आर्केस्ट्रा बंद करा दिया। 

यह भी पढ़ें-

Sand Mafia: 50 से अधिक बालू माफिया की लिस्ट तैयार, आरा-गया-पटना से उठाए गए कई नाम; तड़ीपार करने की तैयारी

बिहार में बाढ़ से तबाही... 5 लोग डूबे, पानी में घिरे SP-DM; कई तटबंध टूटने से मचा हाहाकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें