Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chatra Accident News: झाड़-फूंक कराने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, दो टेंपो की टक्कर में चार घायल

Chatra Road Accident News झारखंड के चतरा जिले में झाड़-फूंक कराने के लिए टेंपो से गई एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल विपरीत दिशा से आ रही टेंपो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल भी हो गए है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarUpdated: Tue, 22 Nov 2022 10:11 AM (IST)
Hero Image
Chatra Road Accident News: चतरा में दो टेंपो की टक्कर में बिरहोर महिला की मौत, चार घायल।

चतरा, जासं। Chatra Road Accident News झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के समीप सोमवार की देर रात दो टेंपो के आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बिरहोर महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं। मृतका बसंती बिरहोर हंटरगंज थाना क्षेत्र के जोलडीहा गांव की रहने वाली थी।

घायलोंं में ये शामिल

घायलों में जोलडीहा गांव के ही पिंटू बिरहोर की पत्नी सन्नी बिरोहर, पृथ्वी बिरहोर का पुत्र महेंद्र बिरहोर, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रूपलाल यादव का पुत्र हरदेव यादव व सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव निवासी परमेश्वर राम का पुत्र प्रदीप कुमार का नाम शामिल है।

एक की स्थिति गंभीर, हजारीबाग रेफर

इस दुर्घटना में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। शेष अन्य तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

झाड़-फूंक कराने गई थी मृतका

मृतका के स्वजनों ने बताया कि सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा गांव में झाड़-फूंक कराने के लिए टेंपो से गई हुई थी। लेकिन बगरा से चतरा लौटने के दौरान सदर प्रखंड के कुंदरी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही टेंपो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बिरहोर महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतका के पति की हो चुकी है मौत

मृतका के स्वजनों ने बताया कि उसके पति की कुछ दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मृतिका के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके भरण पोषण के लिए अब कोई नहीं बचा है।