Jharkhand Teacher Jobs 2024: जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों की होगी बहाली, 25000 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
झारखंड शिक्षा परियोजना के सर्वे में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के लिए ढाई सौ से लेकर नौ सौ तक शिक्षकों की आवश्यकता बताई है। झारखंड शिक्षा परियोजना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1460 विद्यालय हैं। पहली से पांचवीं कक्षा के लिए यदि दस बच्चों का मानक पर बहाली होती है तो वैसे 13 जनजातीय और 386 क्षेत्रीय शिक्षकों को बहाल किया जाएगा।
जुलकर नैन, चतरा। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होगी। बहाली अनुबंध के आधार पर होगी। अनुबंधित शिक्षकों का मानदेय करीब 25,000 रुपए होगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने झारखंड शिक्षा परियोजना के माध्यम से शिक्षकों की आवश्यकता का सर्वेक्षण कराया है।
झारखंड शिक्षा परियोजना के सर्वे में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के लिए ढाई सौ से लेकर नौ सौ तक शिक्षकों की आवश्यकता बताई है। झारखंड शिक्षा परियोजना ने चार फार्मेट में सर्वे कराया है। झारखंड शिक्षा परियोजना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1460 विद्यालय हैं।
पहली से पांचवीं कक्षा के लिए यदि दस बच्चों का मानक पर बहाली होती है, तो वैसे 13 जनजातीय और 386 क्षेत्रीय शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। यदि प्रति कक्षा 30 से 39 तक नामांकन के आधार पर बहाली होती है, तो वैसे में 205 क्षेत्रीय और एक जनजातीय शिक्षक का चयन होगा।
यदि इसकी संख्या 40 से 49 कर दिया जाए, तो वैसे जनजातीय छह और क्षेत्रीय भाषा के 202 शिक्षक बहाल होंगे। इसी प्रकार चौथी कैटेगरी में वैसे स्कूल जहां पर कुल नामांकन 50 से अधिक है, तो ऐसे में जन जातीय के 15 और क्षेत्रीय के 875 शिक्षकों की बहाली होगी।
जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक ने उपायुक्त के माध्यम से सर्वे की रिपोर्ट स्टेट को भेज दिया है। उपर्युक्त शिक्षकों की बहाली प्राथमिक विद्यालयों के लिए होगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सप्ताह-दस दिन या उससे पहले बहाली को लेकर विज्ञापन का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व बहाली की सारी प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है।
उपायुक्त की अध्यक्षता वाली टीम करेगी अनुबंधित शिक्षकों का चयन
अनुबंधित शिक्षकों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता वाली टीम करेगी। कमेटी का गठन सरकार ने संकल्प में ही कर दिया है। कमेटी में उपायुक्त अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त सदस्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी सदस्य, उपायुक्त द्वारा नामित जन जातीय भाषा व क्षेत्रीय भाषा के पदाधिकारी अथवा कर्मी और जिला शिक्षा अधीक्षक बतौर सदस्य सचिव रखा गया है।
पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर अनुबंधित शिक्षकों की बहाली होनी है। बहाली को लेकर सरकार ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। जून, जुलाई और अगस्त में सरकार कई उल्लेखनीय कार्य करने वाली है। करीब 25 हजार शिक्षक बहाल किए जाएंगे। उसके अलावा अन्य विभागों में बहाली होनी है। कुल मिलाकर तीन महीनों में बहाली का नया कीर्तिमान स्थापित होने वाला है। - सत्यानंद भोगता, उद्योग मंत्री, झारखंड
ये भी पढ़ें- Jharkhand Teacher News: झारखंड में 28,945 शिक्षकों को मिलेगा नया टैब; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया टेंडर
ये भी पढ़ें- Jharkhand Jobs: झारखंड में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, सिपाहियों की भी होगी भर्ती; CM चंपई सोरेन का बड़ा एलान