Move to Jagran APP

जितनी तपेगी धरती उतनी... मौसम को लेकर कृषि वैज्ञानिक ने कह दी ये बात, मानसून को लेकर भी लगाया अनुमान

Chatara News झारखंड के चतरा में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। इससे पारा में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इससे गर्मी या लू के प्रकोप में कोई कमी नहीं आई है बल्कि मौसम के जानकारों का कहना है कि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होगी। यहां अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

By Julqar Nayan Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 31 May 2024 04:26 PM (IST)
Hero Image
तेज धूप में छतरी लेकर चलती एक युवती

जागरण संवाददाता, चतरा। Chatara News: धूप की रौद्र रूप में थोड़ी कमी आई है। आंशिक बादल से पारा में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान गिरने या आंशिक बादल के बावजूद भीषण गर्मी और लू में कमी नहीं आई है। भीषण गर्मी ओर उमस से जन मानस बेहाल है।

पारा गिरने के बाद भी नहीं गर्मी से राहत

एक ओर भीषण गर्मी, तो दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली से जिले वासी परेशान हैं। बुधवार के बाद तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान था, लेकिन गुरुवार को घटकर 43 डिग्री तक पहुंचा। शुक्रवार 42 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस प्रकार तीन से साढ़े तीन डिग्री पारा गिरने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

शनिवार से फिर से बढ़ेगा तापमान

मौसम के जानकारों का कहना है कि शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा. रंजय कुमार सिंह कहते हैं कि इस साल गर्मी का प्रकोप अधिक रहेगा। पिछले साल की तुलना में दो से तीन डिग्री अधिक रिकाॅर्ड किया जा सकता है।

धरती जितनी तपेगी, उतना ही अधिक होगी बारिश: वैज्ञानिक

डा. सिंह कहते हैं कि जिस प्रकार की परिस्थिति है, उसके आधार पर यह कह सकते हैं कि मानसून समय पर आएगा।

एक जून से तापमान फिर बढ़ेगा और 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उनका कहना है कि धरती जितनी तपेगी, उतना ही अधिक बेहतर वर्षा होने की संभावना बनती है।

भीषण गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेज से बढ़ रहा है। बूखार, सिर र्दद, खांसी, लू लगने आदि जैसे मरीजों की संख्या में निरंतर बढोत्तरी हो रही है।

सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्‍लीनिकों में ऐसे मरीजों की भीड़ लगी हुई है। सदर अस्पताल के ओपीडी में तो प्रति दिन सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

विभाग को बताए बिना ट्रांसफार्मर ठीक करने गया मिस्‍त्री, अचानक कर दी बिजली की सप्लाई; बुरी तरह झुलसा कर्मी

भीषण गर्मी से उबल रहा झारखंड, कोल्हान में 11 लोगों की मौत; जेल में बंद एक कैदी ने भी गंवाई जान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।