Move to Jagran APP

राहुल गांधी के संकल्प को पूरा करें भोलेनाथ : अविनाश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बाबा बैद्यनाथ से की प्रार्थना

Deoghar कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शंखनाद संताल परगना के साहिबगंज में एक रैली से कर रहे हैं। झारखंड में कांग्रेस भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस लाने की कोशिश कर रही है।

By Ravish SinhaEdited By: Prateek JainPublished: Fri, 10 Feb 2023 03:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2023 03:16 PM (IST)
पूजा करने के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दाहिने से दूसरे मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय

जागरण संवाददाता, देवघर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शंखनाद संताल परगना के साहिबगंज में एक रैली से कर रहे हैं। झारखंड में कांग्रेस भी अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस लाने की कोशिश कर रही है। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से विमान से देवघर आए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ की चौखट पर हाजिरी लगाई।

बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद मंदिर परिसर में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पूरे देश को एक करने। लोगों को मजबूती और विश्वास दिलाने के मकसद से जिस संकल्प को लेकर चले हैं, बाबा भोलेनाथ उनके मंसूबे को सफल करें। उन्होंने बाबा से कामना की है कि झारखंड का विकास हो। कांग्रेस अपनी विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में कामयाब होगी।

गुमानी में होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का पहला कार्यक्रम 

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का झारखंड में पहला कार्यक्रम संताल परगना के गुमानी में शनिवार को हो रहा है। भव्य रैली के माध्यम से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत यहां की जा रही है। इस रैली के सफलता की भी कामना की है।

दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर उतरते ही कांग्रेस के वरीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जामताड़ा विधायक डा इरफान अंसारी, अविभाजित बिहार के पूर्व मंत्री व वरि‍ष्ठ नेता कृष्णानंद झा, 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अलावा प्रदेश के कई वरीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। बाबा की पूजा करने के बाद प्रदेश प्रभारी सड़क मार्ग से गोड्डा के रास्ते गुमानी के लिए प्रस्थान कर गए, जहां वे गोड्डा में विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें- लोहरदगा पुलिस को मिली सफलता: PLFI के दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, 15 लाख इनामी नक्‍सली भी करेगा सरेंडर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.