चुनाव के मद्देनजर स्टेशन व ट्रेनों में बढ़ेगी चौकसी
संवाद सूत्र मधुपुर पश्चिम बंगाल में चुनाव व मधुपुर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर रेल पुलिस ने
संवाद सूत्र, मधुपुर : पश्चिम बंगाल में चुनाव व मधुपुर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर रेल पुलिस ने तैयारी शुरू की दी है। रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे के कार्यालय में शनिवार को मधुपुर नगर थाना पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ की बैठक हुई। इस दौरान रेल पुलिस व स्थानीय थाना की पुलिस को आपसी सहयोग से काम करने को कहा गया। चुनाव को देखते हुए रेलवे में सुरक्षा जांच पूरी मुस्तैदी से करने को कहा गया। स्टेशन से बाहर आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने की बात कही गई। यात्रियों के सामान की अच्छे से जांच करने व नए चेहरों पर खास नजर रखने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हिसा फैलाने के लिए अराजक तत्व रेल मार्ग को चुनते हैं। ऐसे में रेल की सुरक्षा को बेहतर करना जरूरी है। रेल पुलिस व नगर थाना पुलिस के जरिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर थाना के एएसआइ शौकत खान, आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनाथ, एएसआइ रंजीत कुमार पांडेय व अन्य मौजूद थे।
---------------
आज उपचुनाव पर भाजपा किसान मोर्चा करेगा मंत्रणा
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): मधुपुर विधानसभा के होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय परिचय सह संगठनात्मक बैठक होगी। इस बाबत शनिवार देर शाम भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ रवानी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री राज पलिवार, सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह, देवघर विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास, मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मधुपुर विधानसभा के सभी मंच मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा जिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित किसान मोर्चा कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहेंगे। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारी मैराथन बैठक कर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तय करेंगे। मौके पर मधुपुर नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपी बर्मन, जिला उपाध्यक्ष सचिन रवानी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रह्लाद यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी विकास राय आदि थे।