Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

परिवर्तन यात्रा में जाने से पहले बाबा बैद्यनाथ की शरण में पहुंचे CM मोहन, पूजा-अर्चना के बाद कह दी दिल की बात

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। भाजपा के तमाम सीएम इन दिनों राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी देवघर पहुंचे। यहां ज्योतिर्लिंग में बाबा बैद्यनाथ की पूजा की। दुमका में परिवर्तन यात्रा से पहले उन्होंने कहा कि झारखंड में भी परिवर्तन होगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

By Ravish Sinha Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 04:21 PM (IST)
Hero Image
बाबा बैद्यनाथ की पूजा करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, देवघर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। दुमका में परिवर्तन यात्रा में जाने से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी परिवर्तन होगा।

उन्होंने कहा कि बाबा से कामना की है कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बने। इसके अलावा, सीएम मोहन ने भरोसे के साथ कहा कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बाबा की पूजा कर भोलेनाथ से देश की कुशलता के लिए कामना की है।

देवाधिदेव महादेव की कृपा समस्त देश व प्रदेशवासियों पर अनवरत बरसती रहे, सबका मंगल और कल्याण हो, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/g7pRAx1LcG— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 30, 2024

गर्मजोशी से हुआ सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री का देवघर एयरपोर्ट पर विधायक नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। देवघर एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। प्रशासनिक भवन में उन्हें विधिवत संकल्प कराया गया। इसके बाद विधि विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कराया गया।

बता दें कि झारखंड में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर राज्य में भाजपा नेताओं की चहल पहल काफी बढ़ गई है। तमाम राज्यों के सीएम इन दिनों झारखंड का दौरा कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा ने झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें