Move to Jagran APP

अंबानी के घर झारखंड से पहुंचे दो विद्वान तीर्थ पुरोहित, अनंत-राधिका को देंगे आर्शीवाद; क्रिकेटर धोनी से भी मिले

अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है। रस्मों का दौर कई दिनों से जारी है। आज अनंत-राधिका परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी के सारे विध-विधान उनके खानदानी पंडित-पुरोहित करा रहे हैं। परंतु वर-वधू को विशेष आर्शीवाद देने के लिए विशेष रूप से देश के द्वादश ज्योतिर्लिंग से पुरोहितों को पूरे श्रद्धा भाव से आमंत्रित किया गया है। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग के विद्वत जन मुंबई पहुंच चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Fri, 12 Jul 2024 05:27 PM (IST)
Hero Image
अंबानी के घर पहुंचे पुरोहित महेंद्र सिंह धोनी से मिले

जागरण संवाददाता, देवघर। अंबानी परिवार में खुशियों का माहौल है। रस्मों का दौर कई दिनों से जारी है। आज अनंत-राधिका परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी के सारे विधि-विधान उनके खानदानी पंडित-पुरोहित करा रहे हैं।

परंतु वर-वधू को विशेष आर्शीवाद देने के लिए विशेष रूप से देश के द्वादश ज्योतिर्लिंग से पुरोहितों को पूरे श्रद्धा भाव से आमंत्रित किया गया है। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग के विद्वत जन मुंबई पहुंच चुके हैं।

झारखंड स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से दो विद्वान तीर्थ पुरोहित लंबोदर परिहस्त और डॉ. पंकज झा अंबानी परिवार के आमंत्रण  पर  पहुंचे  और  समारोह  में  शामिल हुए हैं। 

क्या बोले लंबोदर परिहस्त

लंबोदर परिहस्त ने बताया कि दस जुलाई को शिव-शक्ति पूजा और हवन था। जिसमें देश के सभी ज्योतिर्लिंग के पुरोहित शामिल हुए। देवघर से हमलोगों ने स्वस्ति वाचन और मंगलाचरण किया। पूजा-पाठ उनके पारिवारिक 51 पंडित करा रहे हैं। शुक्रवार को विवाह है।

शनिवार को मंगलाचरण में वर-वधू को विशेष आर्शीवचन देकर देवघर लौट जाएंगे। परिवार में सुख-समृद्धि व कामना के निमित कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग से दोनों तीर्थपुरोहित को आमंत्रित किया गया है। उनके आतिथ्य में ही भीमाशंकर और त्रयंबकेश्वर धाम का दर्शन करने गए थे।

तीर्थ पुरोहित का किया भव्यस्वागत

मुंबई पहुंचने पर अंबानी परिवार ने तीर्थपुरोहित का भव्य स्वागत किया। देवघर के विद्वान तीर्थपुरोहित ने कहा कि अंबानी परिवार को बाबा बैद्यनाथ दरबार का आर्शीवाद स्वरूप रूद्राक्ष की माला, रेशमी चादर, भस्म, चंदन और पेड़ा भेंट किया गया। 

बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन का न्यौता दिया गया। जिनको स्वीकार किया। समारोह में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान झारखंड के लाल महेन्द्र सिंह धौनी से मुलाकात  कर  उनको  भी  देवघर आने का न्यौता दिया।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Teacher News: CM सोरेन ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को दिया तोहफा, 1500 टीचरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Banna Gupta: अनाज गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, नजारा देखते ही हो गए हैरान; तुरंत उठाया फोन और...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।