Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर सुरक्षा होगी सख्त, असामाजिक तत्वों से निपटने को लेकर प्लान तैयार

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड बॉर्डर सीलिंग और कानून-व्यवस्था संबंधी बैठक देवघर परिसदन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल व भागलपुर सह मुंगेर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान चुनाव में अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नशीले पदार्थ और जाली नोट की तस्करी पर सख्ती से निपटने की चर्चा हुई।

By Ravish Sinha Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:24 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: बिहार-झारखंड बॉर्डर पर सुरक्षा होगी सख्त, असामाजिक तत्वों से निपटने को लेकर प्लान तैयार

जागरण संवाददाता, देवघर। आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय बॉर्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संबंधी बैठक देवघर परिसदन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल व भागलपुर सह मुंगेर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में सीमावर्ती वाले इलाकों में पड़ने वाले बूथों पर विशेष चौकसी बरतने, चेक नाका पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने और बॉर्डर वाले जंगली क्षेत्रों में संयुक्त रूप से एलआरपी चलाने की चर्चा की गई। साथ ही मतदान के 48 घंटा पूर्व से ही चुनाव क्षेत्र में बाहरी मतदाता एवं बाहरी नेता को क्षेत्र से बाहर रखने के साथ-साथ बार्डर सिलिंग पर चर्चा की गई।

आयुक्त संताल परगना लालचन्द डाडेल ने सोशल मीडिया निगरानी के अलावा संचार की व्यवस्था के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने का विचार रखा। इसके अलावे उन्होंने बिहार राज्य में शराब बंदी के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। नशीले पदार्थ व जाली नोट जैसे तस्करी पर सख्ती से निपटने की बात हुई।

झारखंड-बिहार की सीमा पर होगी विशेष चौकसी 

भागलपुर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान सीमावर्ती राज्य व जिलों के थानों के बीच आपसी समन्वय को सुढृढ़ करने के साथ उड़न दस्ता दल को भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। अपराधियों व अभियुक्तों के सीमावर्ती दूसरे जिले में आवागमन पर रोक के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों का ब्यौरा साझा करने की बात कही गई।

चुनाव के समय सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातारण में चुनाव खत्म कराने की बात दुहरायी ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में निर्वाचन से जुड़े कार्यों को संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त विशाल सागर ने सभी जिला के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक अंतरराज्यीय व अंतर जिला की बैठक लोकसभा आम चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर मुख्य रूप से आयोजित की गई है।

विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

बता दें कि बैठक में यह भी तय हुआ कि सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही वैसे अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान किया गया, जो अपराध कर एक राज्य से दूसरे राज्य में भागे हुए हैं। वैसे अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया।

लोकसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर बिन्दू वार चर्चा की गई ताकि विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जा सके। बैठक में अधिकारियों ने विमर्श किया कि चुनाव के दौरान सीमा पर किस तरह की समस्याएं आती है। तय हुआ कि मिलकर विशेष चौकसी बरतेंगे।

इसके अलावे चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सयुंक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ नकस्ली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में उपायुक्त दुमका, भागलपुर जिला दंडाधिकारी, बांका जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक भागलपुर, पुलिस अधीक्षक बांका, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोडडा, झाझा, उप निर्वाचन पदाधिकारी देवघर व भागलपुर के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections: किसका कटेगा पत्ता? झारखंड की इन सीटों पर 'जाति' कार्ड खेल सकती है BJP, रेस में दो बड़े राजपूत नेता

Kalpana Soren: शिबू सोरेन के नक्शेकदम पर बहू, जहां से ससुर ने फूंका था सियासी बिगुल; वहीं पहुंचीं कल्पना सोरेन