Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बेटियों ने संभाली स्टेशन की सुरक्षा

संवाद सहयोगी जसीडीह महिला दिवस पर जसीडीह रेलवे की संपूर्ण सुरक्षा की कमान आरपीएफ व

By JagranEdited By: Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:57 PM (IST)
Hero Image
बेटियों ने संभाली स्टेशन की सुरक्षा

संवाद सहयोगी, जसीडीह : महिला दिवस पर जसीडीह रेलवे की संपूर्ण सुरक्षा की कमान आरपीएफ व जीआरपी की महिला अधिकारी व जवानों को सौंपी गई। पूरे स्टेशन परिसर में कहीं भी पुरुष अधिकारी व जवान नहीं थे। सुरक्षा में तैनात महिला अधिकारी व जवान पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन में जुटी रही। इतना ही नहीं सुरक्षा के साथ-साथ महिला अधिकारियों को कार्यालय में संपूर्ण कार्यों का निपटारा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमान मिलने के बाद महिलाएं भी पूरी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों के पालन में जुटी रही। स्टेशन से आने जाने वाले रेलवे यात्रियों के लिए यह कौतुहल बना हुआ था तो दूसरी ओर बेटियों को सेवा करते देख उनपर गर्व भी महसूस कर रहे थे तो महिला अधिकारी व जवानों को बेटी होने पर फर्क महसूस हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ जसीडीह के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में बेटियों के प्रति नजरिया बदलने को लेकर शपथ दिलाई गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार यादव ने कहा कि समाज में महिलाओं को उत्कृष्ट स्थान मिलना चाहिए। हालांकि आज भी बेटियों के प्रति हमारा नजरिया नहीं बदला है। कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं के प्रचलन से समाज का उत्थान नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर चार जल सहिया और एक आंगनबाड़ी सेविका को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद ने महिलाओं को किया सम्मानित : भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा आज काफी उत्साहपूर्ण माहौल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति पंडित मोहनानंद मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद में महिलाएं समाज निर्माण की वास्तविक वास्तुकार हैं। इस संबंध में भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक ने बताया कि इस अवसर पर देवघर के आठ विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। संघर्ष का रास्ता तय कर एक मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में तीन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सुनीता किस्कु, पूजा देवी, प्रीति कुमारी, पूजा देवी, आभा टोलासरिया, डॉ के. पल्लवी तमन्ना झा, पूजा वर्णवाल व रजनी जजवाड़े हैं। डॉ. के पल्लवी ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। संगीता सुल्तानियां, सरला झुनझुनवाला, विनीता मिश्रा तथा सुमन सिंह ने भी महिलाओं के स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता तथा सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। संघ के विभाग प्रचारक गोपालजी शर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें