Move to Jagran APP

माली में फंसे झारखंड के मजदूरों में 6 की हुई सुरक्षित वापसी, रांची हवाईअड्डा पर स्वागत

16 जनवरी को मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिये खुद के माली में फंसे होने की जानकारी दी। श्रम मंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए घटना की उचित करवाई के लिए झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया।

By MritunjayEdited By: Updated: Sat, 05 Feb 2022 04:39 PM (IST)
Hero Image
रांची हवाईअड्डा पर फूल देकर मजदूरों का किया गया स्वागत ( फोटो साैजन्य)।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। अफ्रीका देश माली में फंसे झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग के 33 में 6 मजदूरों की सुरक्षित वापसी हो गई है। शनिवार को मजदूर हवाई मार्ग से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। हवाईअड्डा पर पहुंचने पर मजदूरों को फूल देकर स्वागत किया गया।  श्रम कंट्रोल रूम की मदद से मजदूरों की वापसी हुई। माली से लाैटे मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के उच्चाघाना के रहनेवाले लालमणी महतो, इंद्रदेव ठाकुर, मडमो के रहनेवाले छेदीलाल महतो और गिरीडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तिरला के रहनेवाले दिलीप महतो, डुमरी प्रखंड के कसमाकुरा के लोकनाथ महतो, कल्हाबार के रहनेवाले संतोष महतो शामिल हैं। 

33 मजदूर गये थे अफ्रीकी देश माली

पिछले साल राज्य से ३३ मजदूर अफ्रीका गये थे। माली में सभी कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन में कार्यरत थे। मजूदरों ने बताया कि नियुक्ति के बाद ठेकेदार ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। इससे उनकी देश वापसी नहीं हो पा रही थी। वहीं पिछले तीन महीने से मजदूरों को वेतन भी नहीं दिया गया। वापस आने वालों में दिलीप कुमार, छेदी लाल महतो, लालमणि महतो, इंद्रदेव ठाकुर, लोकनाथ महतो और इंद्रदेव प्रसाद रहे।

वीडियो जारी कर मजदूरों ने फंसे होने की दी जानकारी

16 जनवरी को मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिये खुद के माली में फंसे होने की जानकारी दी। श्रम मंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए घटना की उचित करवाई के लिए झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया। जिसके बाद मजदूरों की ट्रैकिंग की गयी।  झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने करवाई करते हुए संबंधित कंपनी के कंट्री हेड एवं मैनेजर से संपर्क कर मजदूरों की समस्या पर बात की।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।