Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धनबाद रेलवे स्टेशन पर 69 यात्रियों की जांच, नहीं मिला कोई संक्रमित Dhanbad News

महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण के असर को देखते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर इन जगहों से आने वाले यात्रियों की जांच जारी है। गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर धनबाद के 69 यात्री उतरे।

By Atul SinghEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 04:45 PM (IST)
Hero Image
धनबाद रेलवे स्टेशन पर इन जगहों से आने वाले यात्रियों की जांच जारी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण के असर को देखते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर इन जगहों से आने वाले यात्रियों की जांच जारी है। गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर धनबाद के 69 यात्री उतरे। एलेप्पी से 49 यात्री और मुंबई मेल से 20 यात्री धनबाद रेलवे स्टेशन पर धनबाद से उतरे। इन सभी यात्रियों की ट्रू नेट जांच मशीन से जांच की गई। जांच में सभी यात्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद सभी यात्रियों के उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया। दोनों ट्रेनों से लगभग 400 यात्री उतरे। जिसमें धनबाद के 69 छोड़कर सभी दूसरे जिलों के थे, जिन्हें उनके जिलों के लिए रवाना कर दिया गया।  

मुंबई से आने वाले यात्री मिल रहे हैं संक्रमित

धनबाद स्टेशन पर मुंबई से आने वाले यात्रियों में संक्रमण ज्यादा दिखा जा रहा है। अब तक के मरीज में सबसे ज्यादा मुंबई के मरीज संक्रमित मिले हैं। निगरानी कर रहे हैं डॉक्टर मासूम आलम ने बताया कि हालांकि मरीज मिलने की संख्या काफी कम है, लेकिन जांच अभी जारी रहेगी। 

12 ट्रू नेट मशीन स्टेशन में स्थापित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 ट्रू नेट मशीन स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही वहां डॉक्टर और टेक्नीशियन को लगाया गया है। ताकि कम से कम समय में यात्रियों की रिपोर्ट बना कर दी जाए। गुरुवार को 2 घंटे के अंदर सभी मरीजों की रिपोर्ट सौंप दी गई।