Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE Result 2023: विज्ञान में आदर्श और कॉमर्स संकाय में आर्ची बनीं 12वीं के रिजल्ट में धनबाद जिला टॉपर

CBSE Result 2023 सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक हुई जबकि बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक चली। इस बार 12वीं का पास प्रतिशत 87.33 रहा वहीं 10वीं का पास प्रतिशत 93.12 रहा।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Fri, 12 May 2023 03:04 PM (IST)
Hero Image
CBSE Result 2023: आदर्श और आर्ची 12वीं के रिजल्ट में धनबाद जिला टॉपर बने।

जागरण संवाददाता, धनबाद: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं दोनों का परिणाम दो घंटे के अंतराल पर जारी कर दिया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। cbseresults.nic.in पर भी परीक्षा परिणाम चेक किया जा सकता है।

सीबीएसई के रिजल्ट के मुताबिक इस बार 12वीं का पास प्रतिशत 87.33 रहा वहीं 10वीं का पास प्रतिशत 93.12 रहा।

आदर्श और आर्ची बने टॉपर

सीबीएसई 12वीं के विज्ञान संकाय में दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर के आदर्श कुमार सिंह को 98.4 प्रतिशत अंक मिला है। विज्ञान स्ट्रीम में आदर्श डिस्ट्रिक्ट टॉपर बने हैं। इस रिजल्ट के आधार पर उन्होंने स्टेट के टॉप-5 में भी जगह सुनिश्चित कर ली है।

इसी स्कूल के मनीष कुंडू 97.6% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 12वीं कॉमर्स संकाय की बात करें तो राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर की छात्रा आर्ची मोहरिया को 98.8 प्रतिशत अंक मिला है। कॉमर्स संकाय में आर्ची जिला टॉपर बनीं।

इतने छात्रों ने दी परीक्षा

सीबीएसई एग्जाम के लिए इस साल कुल 38,83,710 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस साल 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं में 16,96,770 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक हुई जबकि बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक चली।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें