Move to Jagran APP

पोस्‍टमार्टम हाउस में अमन सिंह की बॉडी देख फफक कर रो पड़े पिता और भाई, कहा- मेरा बेटा अपराधी नहीं, उसे बनाया गया

गैंगस्‍टर अमन सिंह की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से उसके पिता और रिटायर्ड पुलिसकर्मी उदय भान सिंह और बड़े भाई अजय कुमार सिंह शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी डेड बॉडी पर नजर पड़ते ही परिजन फफक कर रो पड़े। पिता उदयभान ने कहा कि उनके बेटे की कोई गलती नहीं थी। उसकी सुनियोजित तरीके से हत्‍या की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Mon, 04 Dec 2023 01:16 PM (IST)
Hero Image
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ा मृत अमन सिंह के परिजन।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कुख्यात शूटर अमन सिंह की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से उसके पिता और रिटायर्ड पुलिसकर्मी उदय भान सिंह और बड़े भाई अजय कुमार सिंह शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। यहां अमन सिंह के मृत शरीर को देखकर दोनों रोने लगे।

मेरे बेटे की नहीं थी कोई गलती: अमन के पिता

उदय भान सिंह ने बताया कि उसके बेटे का कोई अपराध नहीं था, लेकिन धनबाद से पुलिस जाकर उसे गिरफ्तार करके ले गई। उसे अपराधी घोषित कर दिया गया। 30- 35 से ज्यादा उस पर आपराधिक मुकदमे लगा दिए गए। अब जेल में मेरे बेटे की हत्या कर दी गई।

उन्‍होंने आगे कहा, क्या किसी ने सुना है कि जेल में इस तरह से हत्या भी होती है। यह पूरी प्लानिंग करके हत्या की गई है। जब जेल में मेटल डिटेक्टर लगे हुए हैं, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था है, तो हत्या कैसे कर दी गई। कौन लोग इसके पीछे हैं प्रशासन बताएं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

अमन का भाई। 

जान का था खतरा, कई बार कोर्ट में भी लगाई गई थी गुहार

अमन सिंह के बड़े भाई अजय सिंह ने बताया कि प्लानिंग करके उसकी हत्या की गई है। अब आशीष नामक अपराधी इसकी जिम्मेवारी ले रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच करें।

उन्होंने बताया कि अमन की हत्या की लगातार साजिश चल रही थी। हम लोगों को भी इसकी जानकारी थी। इसलिए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की गई थी।

लेकिन जिस तरह से जेल में हत्या की गई है, यह सुनियोजित तरीके से की गई है। अमन सिंह की पत्नी बेबी देवी ने भी अपने पति की हत्या की आशंका जाहिर की थी। लेकिन प्रशासन ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया।

दोषियों पर कार्रवाई करें प्रशासन और सरकार

अजय सिंह ने बताया कि हत्या करने वाले दोषियों की पहचान की जाए। इस अपराधी पर सरकार और प्रशासन कार्रवाई करें। मेरा भाई तो इस दुनिया से चला गया, लेकिन आगे इस तरह की घटना नहीं हो इस प्रशासन को सबक लेना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का रहने वाला है अमन सिंह

अजय सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिला का रहने वाला है। थाना राजे सुल्तानपुर है। गांव का नाम कादीपुर है।

अजय ने बताया कि अमन पढ़ने में काफी अच्छा था। खेलकूद में भी काफी अच्छा था। पिता पुलिस में थे तो अमन को भी पुलिस बनने का शौक था। लेकिन अचानक सब कुछ उल्टा होता चला गया। अमन को पुलिस ने अपराधी घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  'हां मैंने मरवाया है...' अमन सिंह के भरोसेमंद छोटू ने कराई उसकी हत्‍या, कहा- बहुत दिन से चल रही थी प्‍लानिंग

यह भी पढ़ें: Gang Of Wasseypur:गैंगस्टर्स प्रिंस और अमन के गुर्गों ने व्यवसायियों का जीना किया हराम,कर रहे करोड़ों की वसूली

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।