Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फायर एरिया से निकल रहे इस अमेरिकी खेल के खिलाड़ी, सोनू ने तो किया कमाल का प्रदर्शन

American Game Pickleball भारत में लगभग पांच वर्ष पूर्व अमेरिकी खेल पिकलबाल का आगाज हुआ। भारत में आल इंडिया पिकल बाल एसोसिएशन बना। इसकी शाखाएं राज्य और धनबाद जिला तक भी पहुंची। इसके बाद झरिया के खिलाड़ी शिद्दत से इस खेल को खेलने लगे।

By MritunjayEdited By: Updated: Thu, 30 Dec 2021 05:52 AM (IST)
Hero Image
नेपाल के काठमांडू में पिकलबाल खेल में विजेता झरिया के खिलाड़ी ( फोटो साैजन्य)।

गोविन्द नाथ शर्मा, झरिया। लगभग 55 वर्ष पहले अमेरिका में शुरू हुए पिकल बाल खेल झरिया कोयलांचल-फायर एरिया में भी लोकप्रिय हो रहा है। झरिया के खिलाड़ी झारखंड राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार परचम लहरा रहे हैं। लगभग पांच वर्ष पूर्व इस अमेरिकी खेल का आगाज भारत में हुआ। भारत में आल इंडिया पिकल बाल एसोसिएशन बना। इसकी शाखाएं राज्य और धनबाद जिला तक भी पहुंचीं। इसके बाद झरिया के खिलाड़ी शिद्दत से इस खेल को खेलने लगे। बनियाहीर झरिया निवासी 20 वर्षीय सोनू कुमार ने चार व पांच दिसंबर को मुंबई के पलावा ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित द्वितीय आरवाइपी नेशनल पिकल बाल रैंकिंग टूर्नामेंट में चैंपियन बनकर झरिया का नाम रौशन किया। सोनू ने सिंग्लस मेंस ओपेन केटेगरी के सेमी फाइनल में जलगांव महाराष्ट्र के कुलदीप महाजन को 11- 3, 11-4 से हराया। इसके बाद फाइनल में मुंबई के तेज महाजन को 11-2, 11-6 व 11 -5 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। सोनू पिकल बाल टूर्नामेंट में देश का पहला चैंपियन बना। देश के 22 राज्य के लगभग 350 खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लिए थे।

झरिया के मोहम्मद जैद को मिला टूर्नामेंट में रजत पदक

अमेचर पिकल बाल फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अरविंद प्रभु, सचिव एसकेडी मिश्रा व आल इंडिया पिकल बाल एसोसिएशन के संस्थापक सुनील वालवेलक आदि ने सोनू को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। अमेरिका की कंपनी गियर बाक्स ने सोनू को स्पांसर करने का जिम्मा लिया है। झारखंड पिकल बाल टीम से झरिया के सात खिलाड़ी मुंबई खेलने गए थे। इनमें झरिया के साेनू कुमार, मोहम्मद जैद, मो शाहिद, गौरव कुमार, चंदन कुमार, चंद्रदेव प्रजापति, अजय कुमार थे। मो जैद को अंडर 19 टूर्नामेंट में रजत पदक मिला।

नेशनल व इंटरनेशनल टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हैं खिलाड़ी

झरिया के खिलाड़ी मार्च व अप्रैल 2022 में मुंबई में आयोजित नेशनल व इंटरनेशनल पिकल बाल टूर्नामेंट की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैं। झरिया के खिलाड़ी सोनू कुमार, मो जैद व गौरव कुमार ने कहा कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए शिद्दत से जुटे हैं। इस टूर्नामेंट में अमेरिका, चीन, वियतनाम, थाईलैंड, फिलीपींस आदि देशों के खिलाड़ी पहुंचेंगे। खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए जी जान से जुटे हैं।

पांच साल पहले बंद अस्पताल की छत पर करते थे कि पिकल बाल खेल की प्रैक्टिस

झरिया के प्रमुख पिकल बाल खिलाड़ी सोनू कुमार, मो जैद व गौरव कुमार ने बताया कि पांच साल पहले बनियाहीर मैदान के बंद अस्पताल भवन की छत पर पिकल बाल खेल की प्रैक्टिस करते थे। इसके बाद धनबाद के तत्कालीन मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के पास जाकर पिकल बाल कोर्ट बनाने की गुहार लगाई। चार साल पहले बनियाहीर मैदान में धनबाद नगर निगम की ओर से खेल कोर्ट बनाया गया। तब से झरिया के लगभग 20 खिलाड़ी यहीं प्रैक्टिस कर रहे हैं। सरकार इस खेल के प्रति ध्यान दे तो यहां के खिलाड़ी देश व विदेश में शहर और देश का नाम रोशन कर सकते हैं

क्या है पिकल बाल खेल

पिकल बाल खेल अमेरिका सहित अन्य देशों का लोकप्रिय खेल है। यह खेल सिंगल और डबल खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। टेनिस, टेबल टेनिस और बैडमिंटन का यह मिक्सअप खेल है। जमीन में बने एक चौकोर कोर्ट के बीच यह खेला जाता है। भारत के अलावा अन्य देशों में भी यह खेल धीरे-धीरे प्रसिद्ध होता जा रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर