Move to Jagran APP

'लुटेरी है यह सरकार...', हेमंत सोरेन पर फिर बरसे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा टारगेट

Babulal Marandi हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। हेमंत सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हेमंत सोरेन के दोबारा सीएम बनने के फैसले के बाद से बाबूलाल मरांडी उनपर हमलावर हैं। झामुमो नेताओं को पार्टी की पालकी ढोने वाला बताने के बाद अब उन्होंने हेमंत सरकार को लुटरी बता दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार झारखंड की जनता को सिर्फ लूट रही है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 10 Jul 2024 12:59 PM (IST)
Hero Image
धनबाद में जमकर गरजे बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Hemant Soren : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि यह लुटेरी सरकार है, जो झारखंड के लोगों को लूट व ठग रही है।

बाबूलाल ने कहा कि ये लोग पांच लाख लोगों को रोजगार देने समेत कई झूठे वादे करके सरकार में आए और फिर से सरकार बनाने के लिए लोगों को ठग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि हर साल पांच लाख रोजगार देने के वादे का क्या हुआ?

मरांडी ने कहा कि पूरा राज्य भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहे हैं। अपराधियों का खौफ ऐसा है कि जनता दहशत में जी रही है। जान बचाने के लिए पुलिस के पास जब पीड़ित पहुंचता है तो, पुलिस उसे अपराधियों के साथ सेटल करने के लिए कहती है।

बाबूलाल मंगलवार को यहां न्यू टाउन हाल में भाजपा के धनबाद विधानसभा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन महानगर कमेटी ने किया था।

कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में निकलने का दिया निर्देश

बाबूलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लेकर आज से भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में निकल जाएं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर भाजपा की सरकार बनानी है।

उन्होंने कहा कि मुख्य संघर्ष पोलिंग बूथ पर होता है, जिसमें हमारे बूथ कार्यकर्ता अपना सब कुछ झोंक देते हैं। इसी कारण आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

सीएम समेत 7 मंत्री अपने क्षेत्र में पिछड़ गए

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सात मंत्री लोकसभा चुनाव में अपने क्षेत्र में बुरी तरह से पिछड़ गए। लोकसभा चुनाव में राज्य का जनादेश आइएनडीआइए के विरोध में है। झारखंड की जनता ने एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि अपराधी खुलेआम रंगदारी के लिए गोली मार रहे हैं। राज्य में बालू, कोयला, पत्थर की लूट है। जमीन की ऐसी हेराफेरी हो रही है, जो पहले कभी नहीं हुई है।

सम्मान को लेकर जमकर हंगामा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। धनबाद विधानसभा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में गिने-चुने समर्थकों को सम्मानित करने से भाजपा के कार्यकर्ता भड़के थे। इससे करीब आधे घंटे से अधिक समय तक सभा अव्यवस्थित रही। सांसद ढुलू महतो के प्रयास से बाद में समर्थक शांत हुए और बाबूलाल के संबोधन को सुना।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren '...जितना तपाओगे, उतना निखरेंगे', ED के सुप्रीम कोर्ट जाने पर भड़की JNM, चमरा लिंडा पर कही ऐसी बात

Hemant Soren: एक्शन मोड में हेमंत सोरेन की सरकार, मंत्रियों ने बता दिया अपना अगला टारगेट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।