Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया से भाजपा उम्मीदवार रागिनी सिंह का नामांकन, समर्थकों के हुजूम के साथ पहुंचे पति संजीव सिंह

harkhand Assembly Election 2019 झरिया सीट से भाजपा उम्मीदवार रागिनी सिंह अपने पति व भाजपा विधायक संजीव सिंह के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची।

By Sagar SinghEdited By: Updated: Wed, 27 Nov 2019 12:46 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Assembly Election 2019 : झरिया से भाजपा उम्मीदवार रागिनी सिंह का नामांकन, समर्थकों के हुजूम के साथ पहुंचे पति संजीव सिंह
धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झरिया से भाजपा उम्मीदवार रागिनी सिंह  नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वें अपने पति व भाजपा विधायक संजीव सिंह के साथ नामांकन करने पहुंची थीं। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ रही। धनबाद सांसद पीएन सिंह भी भाजपा नेत्री के नामांकन के समय मौजूद रहे। वहीं, रागिनी सिंह की सास व पूर्व विधायक कुंती सिंह भी नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंची थी।

इस दौरान कुंती सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नामांकन करने नहीं आई हूं। बहू के साथ पूरे ताकत के साथ खड़ी हूं और भारी बहुमत से बहू जीतेगी। बता दें कि भाजपा विधायक व रागिनी के पति संजीव सिंह ने भी झरिया सीट से निर्दलिय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहीं संजीव के नामांकन के सवाल पर कुंती सिंह ने कहा की जल्द आप लोगों को सब कुछ पता चल जाएगा।

गौरतलब है कि जब संजीव और भाजपा उम्मीदवार रागिनी सिंह एक साथ नामांकन करने पहुंचे तो समर्थकों की भारी भीड़ थी। इस दौरान दोनों को साथ देखकर समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर पुलिसकर्मियों और समर्थकों के बीच नोकझोक भी हुई। हालांकि संजीव के समझाने पर समर्थक शांत हो गए। फिर दोनों साथ में नामांकन पत्र भरने चले गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।