Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कभी घुर-विरोधी रहे फरार भाजपा विधायक के समर्थन में उतरी रागिनी, ढुलू की पत्नी सावित्री के साथ धरने पर बैठीं Dhanbad News

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ चल रहे पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे ढुलू के पत्नी सावित्री देवी के साथ धरने पर बैठी हैं।

By Sagar SinghEdited By: Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:11 PM (IST)
Hero Image
कभी घुर-विरोधी रहे फरार भाजपा विधायक के समर्थन में उतरी रागिनी, ढुलू की पत्नी सावित्री के साथ धरने पर बैठीं Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह खुलकर बाघमारा विधायक ढुलू महतो के समर्थन में उतर गई हैं। वे गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ शहर के रणधीर वर्मा चाैक पहुंची और वहां चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं। बता दें कि भाजपा विधायक ढुलू के खिलाफ पड़ोसी डोमन महतो की जमीन कब्जा करने और उसके परिजनों के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है। तब से पुलिस उन्हें तलाश रही है। फिलहाल ढुलू फरार हैं।

इस पूरे मामले पर भाजपा का प्रदेश नेतृत्व माैन है। इससे आहत विधायक ढुलू की पत्नी सावित्री देवी ने खुद ही मोर्चा संभाला लिया है। हालांकि, संकट की इस घड़ी में धनबाद जिला भाजपा का भरपूर समर्थन उनको मिला है। सावित्री ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चाैक पर समर्थकों के साथ धनबाद पुलिस और एसएसपी किशोर काैशल के खिलाफ धरना दिया। साथ ही मामले की सीबीआइ जांच की मांग की। इसी दौरान रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंची और सावित्री के साथ धरने पर बैठ गईं।  

 

समझती हूं फर्जी मुकदमे का दर्द : रागिनी सिंह ने कहा कि फर्जी मुकदमा कैसे होता है यह वे भलीभांति जानती हैं। ऐसे ही एक फर्जी मुकदमे में उनके पति (पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह) जेल में हैं। वे इस दर्द को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। बता दें कि संकट की इस घड़ी में जब हर कोई विधायक से दूरी बना रहा है, वैसे समय में कभी एक दूसरे के धुर-विरोधी रहे सिंह मैंशन के साथ आने से ढुलू को बल मिलेगा।

ये है मामला : गौरतलब है कि विधायक ढुलू पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, दुष्कर्म की कोशिश जैसे कई गंभीर आरोप हैं। उनपर पड़ोसी डोमन महतो की जमीन कब्जा करने और उसके परिजनों के साथ मारपीट का भी आरोप है। इसी मामले में ढुलू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला है। 19 फरवरी को तड़के पुलिस ने विधायक के चिटाही स्थित आवास पर छापा मारा था, लेकिन वे पिछले दरवाजे से भाग निकले। तब से भाजपा विधायक फरार हैं। इसके बाद से ढुलू और उनके समर्थकों के पीछे पुलिस हाध धोकर पड़ी है।