Move to Jagran APP

द‍िल्‍ली से Deoghar की पहली फ्लाइट भाजपा सांसद उड़ा कर लाएंगे... आप भी जानिए Mr. Pilot MP को

दिल्ली- देवघर के बीच पहली कामर्शियल फ्लाइट 30 जुलाई से शुरू हो रही है। 20 सांसद को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान के पायलट सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी होंगे। वाटर कैनन से विमान का स्वागत होगा।

By Atul SinghEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 04:49 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली- देवघर के बीच पहली कामर्शियल फ्लाइट 30 जुलाई से शुरू हो रही है। (फाइल फोटो)

आरसी सिन्हा, देवघऱ : दिल्ली- देवघर के बीच पहली कामर्शियल फ्लाइट 30 जुलाई से शुरू हो रही है। 20 सांसद को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान के पायलट सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी होंगे। वाटर कैनन से विमान का स्वागत होगा। अभी हाल में 25 मार्च को यूपी में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कई सांसद व केंद्रीय मंत्री को लेकर वह इसी तरह लखनऊ गए थे।गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने बताया कि वह 20 सांसद के साथ 30 को देवघर आ रहे हैं। इसमें सांसद सह गायक मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल निरहुआ के अलावा पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक व सांसद समेत अन्य शामिल हैं। सांसद राजीव प्रताप रूडी खुद विमान के पायलट होंगे। कामर्शियल फ्लाइट लेकर देवघर एयरपोर्ट आने वाले पहले पायलट होंगे पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी।

बाबा बैद्यनाथ की चौखट पर पहली बार शीश नवाएंगे रवि किशन

सांसद सह मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल निहरूआ। दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट जो 30 जुलाई को आ रही है। सभी कलाकार सह सांसद इस विमान से आएंगे। तीनों सांसद सह गायक को साथ लेकर सांसद डाक्टर निशिकांत दुबे आ रहे हैं। सांसद ने अपने ट्विटर पर भी इसे शेयर किया है। लोगों से अपील किया है कि वह इनका स्वागत करें। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की देन झारखंड का दूसरा एयरपोर्ट देवघर है। दिल्ली से आने वाले पहले विमान में हिन्दी भाषियों खासकर भोजपुरी के तीनों सुपर स्टार बाबा का दर्शन करने आ रहे हैं।

गायक मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि बाबा ने बुलाया है और वह सभी लोगों के साथ बाबा के यहां हाजिरी लगाने आ रहे हैं। आप सब लोग भी आएं। रवि किशन ने कहा कि वह कभी देवघर नहीं आए हैं। उनको सावन में आने का मौका मिल रहा है। बहुत खुशी है। गायक दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि बड़े भाई सांसद निशिकांत दुबे के सहयोग से वह बाबा की नगरी में 30 को आ रहे हैं। दिनेश ने कहा कि पहले भी आए हैं और कांवर लेकर आए हैं। आप सबका इंतजार रहेगा। बोल बम।

अक्सर विमान उड़ाते हैं रूडी

छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी एक प्रशिक्षित कुशल पायलट हैं। कामर्शियल पायलट लाइसेंस होल्डर हैं। अक्सर विमान उड़ाते हैं। 2007 में फ्लोरिडा में विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लिए हैं। एयर बस ए 320 विमान भी उड़ा चुके हैं। कई बार इंडिगो का विमान उड़ा चुके हैं। एक पायलट की सेवा भी दे चुके हैं। बेंगलुरू में फरवरी 2015 में एयर शो हुआ था उसमें पहली बार फाइटर प्लेन की उड़ान भरी थी। सुखोई विमान की यह उड़ान 40 मिनट की थी। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री संप्रति भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। संसदीय स्थायी समिति पर्यटन व नागरिक उड्डयन के सदस्य भी बताए जाते हैं। 15 जुलाई 2021 को संसदीय समिति की बैठक में कोच्चि के महाबलीपुरम जा रहे थे तो उस दिन भी पायलट की सीट पर थे। अपने अनुभव को इंटरनेट पर साझा भी किया था। अभी हाल में 25 मार्च को दिल्ली-लखनऊ की इंडिगो का विमान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने लखनऊ गए थे। विमान में भाजपा के सांसद और कई मंत्री भी थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें