Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

20 सितंबर से 26 सितंबर तक चलेगी BJP की परिवर्तन रैली, अमित शाह करेंगे शुभारंभ; तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Jharkhand Politics News झारखंड में बदलाव की लहर चल रही है और भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली धनबाद प्रमंडल से शुरू हो रही है। 20 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाली इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अन्नपूर्णा देवी पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुरेंद्र अधिकारी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

By Mohan kr. Gope Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 03:34 PM (IST)
Hero Image
भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह। फोटो फाइल

जागरण संवाददाता, धनबाद। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार से जनता अब ऊब चुकी है, लूट और भ्रष्टाचार की पार्टी चल रही है। राज्य में घुसपैठिया हावी हो रहा है। झारखंड में परिवर्तन की हवा चल रही है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली धनबाद प्रमंडल का आगाज 20 सितंबर से होने जा रहा है।

यह बातें सर्किट हाउस में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन रैली 20 सितंबर से 26 सितंबर तक चलेगी। इसमें धनबाद गिरिडीह के अलावा बोकारो जिला को भी शामिल किया जा रहा है। 20 सितंबर को इसकी शुरुआत गिरिडीह के झारखंड धाम से शुरू होगी।

झारखंड धाम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसकी शुरुआत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, मानस प्रसून, आनंद चौरसिया, पंकज सिन्हा, मिल्टन पार्थ सारथी, सत्येंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे। 

690 किलोमीटर की परिवर्तन रैली

चौरसिया ने बताया कि 20 से 26 सितंबर तक इस रैली में कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। 50 से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। झारखंड धाम से चलकर यह परिवर्तन रैली 26 सितंबर को धनबाद में पहुंचेगी।

यह यात्रा 690 किलोमीटर की होगी। कल 14 विधानसभा इसके संपर्क में आएंगे। 30 प्रखंड होते हुए यह रैली निकलेगी। इस दौरान दो बड़े परिवर्तन महासभा होंगे। 6 छोटी सभा होगी। 18 से ज्यादा रोड शो किए जाएंगे। 

किस दिन क्या-क्या

  • 20 सितंबर : परिवर्तन रैली का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे,  यहां सभा होगी। शाम में व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
  • 21 सितंबर : गिरिडीह के गांडेय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की सभा होगी। 
  • 22 सितंबर: डुमरी में आदिवासी महिला सभा होगी, इसमें अन्नपूर्णा देवी और सीता सोरेन शामिल होंगी। 
  • 23 सितंबर : निरसा में सभा होगी। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुरेंद्र अधिकारी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे। 23 को टुंडी होते हुए रैली धनबाद में प्रवेश करेगी। 
  • 24 सितंबर : सिंदरी में सभा होगी। केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, और विद्युत वरण महतो इसमें शामिल होंगे। चंदनक्यारी में सुवेंदु अधिकारी और अमर बाउरी परिवर्तन महा रैली करेंगे और बांग्ला भाषाओं के साथ संवाद करेंगे। बोकारो में सभा होगी, इसमें एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। 
  • 25 सितंबर : बोकारो के गोमिया में सभा होगी इसमें विद्युत वरण महतो और दीपक प्रकाश शामिल होंगे। फुसरो में सभा होगी इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और सांसद ढुल्लू महतो रहेंगे। 
  • 26 सितंबर : महुदा, केंदुआ और कतरास में रोड शो किया जाएगा। बैंक मोड में बाइक रैली निकालेगी। धनबाद में कार्यक्रम के बाद रैली का समापन होगा। 

झारखंड में चल रही राजा रानी की सरकार

विजय चौरसिया ने बताया कि झारखंड में राजा रानी की सरकार चल रही है, इन्हें घुसपैठिए झारखंड की समस्या से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कितना दुर्भाग्य है कि झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में हालफनामा दिया है कि घुसपैठ नहीं हो रहे हैं। जबकि संथाल परगना समेत कई इलाका का भौगोलिक नक्शा बिगड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम इसका श्रेय नहीं लेना चाहते हैं, घुसपैठ को हटाने के लिए हेमंत सोरेन ही कम करें, हम उनका सहयोग करेंगे, लेकिन इसको लेकर भी सरकार तैयार नहीं हो रही है।

चौरसिया ने कहा कि पाकुड़ में स्थिति ऐसी हो गई है कि पुलिस की निगरानी में वहां के स्थानीय लोगों को रहना पड़ रहा है, आखिर हमारा देश कहां जा रहा है। 

धनबाद में अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी

एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दिनों धनबाद में पार्टी में ही कई लोगों ने अनुशासन तोड़ने का काम किया। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

ऐसे लोगों पर पार्टी की नजर है, जरूरत होने पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों धनबाद में टिकट के लिए राय शुमारी में मारपीट की घटना को भी उन्होंने निंदा की और कहा कि जल्दी इस पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें-

सीएम नीतीश ने कैमूर वालों को कर दिया खुश, दे दिया बड़ा गिफ्ट; मिलेंगी 5 बड़ी सुविधाएं

पटना SSP ने देर रात 6 थानों में बोला धावा, जायजा लेने के बाद SP-DSP को दे दिया नया निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर