Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धनबाद में पूर्व सांसद फूलन देवी को दी गई श्रद्धांजलि

By Atul SinghEdited By: Updated: Mon, 25 Jul 2022 05:55 PM (IST)
Hero Image
झारखंड निषाद संघर्ष समिति ने अस्पताल गेट एमओसीपी के पास कार्यक्रम का आयोजन किया। (जागरण)

जासं, झरिया-तिसरा: झारखंड निषाद संघर्ष समिति और झारखंड निषाद विकास संघ की ओर से एमओसीपी में सोमवार को अलग-अलग कार्यक्रम पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड निषाद संघर्ष समिति ने अस्पताल गेट एमओसीपी के पास कार्यक्रम का आयोजन किया। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष भोला साहनी ने कहा कि उनका हत्यारा शेर सिंह आज खुलेआम घूम रहा है। प्रशासन की ओर से उस पर कार्रवाई करनी चाहिए। फूलन देवी हमेशा शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी आवाज को दबने नहीं देंगे। आने वाले दिनों में उनकी प्रतिमा स्थापित करेंगे।

मौके पर कुंदन निषाद, राजकुमार निषाद, रवि लाल निषाद, सोनू साव, मकसूदन रजक, गुप्तेश्वर गुप्ता, मनीष सिंह, विजय पासवान आदि उपस्थित थे। झारखंड निषाद विकास संघ ने भी एमओसीपी स्थित कार्यालय में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। फूलन देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष किशोर निषाद ने फूलन देवी को संघर्षों का प्रतीक व पीड़ितों, शोषितों का प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि पूर्व सांसद का जीवन संघर्षों से भरा रहा। बालपन से सामंतवादी ताकतों ने उन पर जुल्म किया। महिला अन्याय के खिलाफ वे संघर्ष की प्रेरणास्रोत हैं। समाज में जब तक महिलाओं की भूमिका नहीं होगी। सामाजिक विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। कहा कि 10 अगस्त को सम्मान समारोह मनाया जाएगा।

मौके पर केंद्रीय महामंत्री रितेश निषाद ,राजा निषाद,सपन दास, श्याम बिहारी निषाद,मनोज साहनी ,विक्की साहनी,छोटेलाल मल्लाह,अभिषेक साहनी,महेंद्र निषाद आदि थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें