Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanbad lok sabha Chunav Result : धनबाद में चौका मारने की तैयारी में BJP, 20 साल बाद कांग्रेस खोज रही मौका

Dhanbad lok sabha election Result Live झारखंड में धनबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव का परिणाम 4 जून को आ जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कुल 14 संसदीय सीटों पर परिणाम आना है। धनबाद में भाजपा लगातार तीन बार से चुनाव जीत रही है। यहां भाजपा की नजर चौथी जीत पर है। वहीं कांग्रेस 20 साल बाद सीट पाने का मौका खोज रही है।

By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:11 PM (IST)
Hero Image
Dhanbad lok sabha Chunav Result: धनबाद में चौका मारने की तैयारी में BJP, 20 साल बाद कांग्रेस खोज रही मौका

डिजिटल डेस्क, धनबाद। Dhanbad Lok Sabha Chunav Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही अब परिणाम को लेकर चर्चा तेज है। 4 जून को इस चुनाव का परिणाम जारी हो जाएगा। इसी क्रम में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों का भी परिणाम आ जाएगा। इसमें धनबाद लोकसभा सीट (Dhanbad Lok Sabha Seat) भी शामिल है। इस बार धनबाद लोकसभा सीट से जहां भाजपा की ओर से दुलु महतो चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस की अनुपमा सिंह उनके प्रमुख प्रतिद्वंदी में शुमार हैं।

धनबाद में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस
  2. दुलु महतो, भारतीय जनता पार्टी
  3. मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी
  4. अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी
  5. कृष्णा चंद्र सिंह राज, समता पार्टी
  6. दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  7. परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
  8. राजीब तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)
  9. रेजौल हक, लोकहित अधिकार पार्टी
  10. संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा
  11. अनंदिता दास, निर्दलीय
  12. मो. इकलाक अंसारी, निर्दलीय
  13. उमेश पासवान, निर्दलीय
  14. कामेश्वर प्रा. वर्मा, निर्दलीय
  15. जगदीश रवानी, निर्दलीय
  16. जनक शाह गोंड, निर्दलीय
  17. मो. जहीरुद्दीन खान, निर्दलीय
  18. तुलसी महतो, निर्दलीय
  19. त्रिदेव कृ. महतो, निर्दलीय
  20. निताई दत्ता, निर्दलीय
  21. प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय
  22. मो. तफाजुल हुसैन, निर्दलीय
  23. मोहम्मद फैशल खान, निर्दलीय
  24. लक्ष्मी देवी, निर्दलीय
  25. सुनैना किन्नर, निर्दलीय

धनबाद सीट का इतिहास

झारखंड राज्य का गठन होने के बाद से अब तक धनबान लोकसभा सीट पर चार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। हालांकि, इस सीट से कोई भी पार्टी लगातार नहीं जीत हासिल कर सकी। पहली बार झारखंड गठन के बाद वर्ष 2004 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा 2009 से 2019 तक लगातार विजयी होती रही।

यदि भाजपा प्रत्याशी इस बार चुनाव जीत जाती है तो यह चौका होगा। वहीं, कांग्रेस की ओर पलड़ा भारी हुआ तो वह 20 वर्ष बाद अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करेगी।

2019 चुनाव का आंकड़ा

मौजूदा समय में झारखंड की 14 सीटों में से 11 पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी पार्टी आजसू का कब्जा है तो वहीं, कांग्रेस और झामुमो के खाते में एक-एक सीट गई है।

धनबाद में कब कौन जीते

  • 1952 पीसी बोस
  • 1957 डीसी मलिक
  • 1962 पीआर चक्रवर्ती
  • 1967 ललिता राज लक्ष्मी
  • 1971 आरएन शर्मा
  • 1977 एके राय
  • 1980 एके राय
  • 1984 शंकर दयाल सिंह
  • 1989 एके राय
  • 1991 रीता वर्मा
  • 1996 रीता वर्मा
  • 1998 रीता वर्मा
  • 1999 रीता वर्मा
  • 2004 चंद्रशेखर दुबे
  • 2009 पशुपति नाथ सिंह
  • 2014 पशुपति नाथ सिंह
  • 2019 पशुपति नाथ सिंह

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Chunav Result 2024: सिंहभूम लोकसभा सीट पर गीता और जोबा आमने-सामने, जनता की उम्‍मीदों पर कौन उतरेगा खरा

Ranchi Lok Sabha Chunav Result : रांची के 'रण' में कांटे की टक्‍कर... संजय सेठ बनाम यशस्विनी में कौन मारेगा बाजी?

Khunti Lok Sabha Chunav Result : खूंटी लोकसभा सीट पर मुंडा बनाम मुंडा, कौन मारेगा बाजी? जानिए सबसे तेज नतीजे