Move to Jagran APP

Dhanbad Nagar Nigam : नदी तालाब साफ सुथरा रखने की मुहिम चलाएगा नगर निगम, गंदगी फैलाते पकड़े गए तो देना होगा जुर्माना

नगर निगम क्षेत्र के तालाबों को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा अब नगर निगम उठाएगा। नगर विकास विभाग से सार्वजनिक तालाब और हाट बाजार अपने अधीन लेने के निर्देश के बाद निगम ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। यही कारण है कि सभी पांचों अंचल

By Atul SinghEdited By: Updated: Wed, 02 Dec 2020 09:47 AM (IST)
Hero Image
नगर निगम क्षेत्र के तालाबों को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा
जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर निगम क्षेत्र के तालाबों को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा अब नगर निगम उठाएगा। नगर विकास विभाग से सार्वजनिक तालाब और हाट बाजार अपने अधीन लेने के निर्देश के बाद निगम ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। यही कारण है कि सभी पांचों अंचल धनबाद, झरिया, कतरास, सिंदरी और छाताटांड़ अंचल में स्थित तालाबों की सफाई अब हर 15 दिन पर होगी। अमूमन सफाई पर्व-त्योहार में ही होती रही है। यही नहीं अब तालाब में साबुन लगाकर नहाना महंगा साबित होगा। नगर निगम इसपर कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। साबुन लगाकर नहाने पर रोक होगी ही, इसके साथ ही डिटर्जेंट पाउडर लगाकर कपड़े भी नहीं धो सकेंगे। ऐसा करते पकड़े जाने पर नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। केंद्र प्रायोजित नमामि गंगे योजना के तहत यह सब काम किया जाएगा। लोगों को तालाब स्वच्छता और जल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

दिलाई जाएगी यह शपथ

- नदी तालाब साफ सुथरा रखेंगे, किसी तरह का कूड़ा कचरा नहीं डालेंगे।

- प्लास्टिक बोतल तालाब में नहीं फेकेंगे।

- साबुन लगाकर तालाब में स्नान नहीं करेंगे।

- कपड़े धोते समय डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल नहीं होगा।

वर्जन

सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि सभी तरह के जल स्त्रोत साफ रखना हमारी जवाबदेही है। शहरी क्षेत्र में तालाब ही प्रमुख जल स्त्रोत हैं। इनकी सफाई होगी तो आसपास बीमारियां भी कम होंगी। राजेंद्र सरोवर इसका उदाहरण है। एक समय यह तालाब गंदगी से पटा हुआ था। प्रत्येक 15 दिन पर तालाब सफाई करने का प्लान बनाया जा रहा है। साबुन लगाकर नहाने और कपड़े धोने पर रोक रहेगी।

- सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।