Move to Jagran APP

नहीं हुआ लोगों का काम...आम पब्‍ल‍िक के ल‍िए धनबाद न‍गर न‍िगम में लगया नो इंट्री का बोर्ड

लगभग 18 करोड़ की योजनाओं पर काम होगा। इसकी वजह से आम लोगों को भी निगम कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया लोगों का गुस्सा साफ दिखा। कई लोग तो गार्ड से उलझ भी गए। रोज-रोज टेंडर होगा तो क्या लोगों का काम भी प्रभावित नहीं होगा।

By Atul SinghEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 03:30 PM (IST)
Hero Image
लगभग 18 करोड़ की योजनाओं पर काम होगा।
जागरण संवाददाता, धनबाद : बुधवार को नगर निगम में लोगों को अपना काम करवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी संख्या में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक 300 से अधिक लोगों का काम नहीं हो सका। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी दिखी। दरअसल बुधवार को नगर निगम में सड़क-नाली निर्माण को लेकर टेंडर डाला जा रहा है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बहुत सी शिकायतें मिली थीं। उन्हीं के निपटारे के लिए नगर निगम में टेंडर डाला जा रहा है।

कुल 55 योजनाओं की निविदा के लिए ठेकेदार सुबह से ही निगम परिसर में जमा हैं। लगभग 18 करोड़ की योजनाओं पर काम होगा। इसकी वजह से आम लोगों को भी निगम कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया लोगों का गुस्सा साफ दिखा। कई लोग तो गार्ड से उलझ भी गए, यह भी कहा कि रोज-रोज टेंडर होगा तो क्या लोगों का काम भी प्रभावित नहीं होगा। निगम के मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और अन्य कर्मचारी बाहर कुर्सी लगाकर डेरा जमाए हुए थे ताकि कोई भी ठेकेदार एक से अधिक अंदर ना जा सके। अराजक तत्व को भी रोकने की नियत से यह किया गया। हालांकि इन सबके बीच आम लोगों को टैक्स जमा करने के लिए, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काम किसी का नहीं हुआ। सभी को वापस जाना पड़ा। सुबह से ही यहां गहमा गहमी का माहौल है। नगर निगम में आम पब्लिक को जाने से मना कर दिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।