Move to Jagran APP

सालों से बंद पड़े कार्यालय को खुलवाने के लिए कांग्रेसियों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ दिया धरना,पास किए प्रस्ताव

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के सत्याग्रह के एक दिन पूर्व धनबाद और बोकारो के कांग्रेसियों ने 12 वर्षों से बंद पड़े धनबाद जिला कांग्रेस को खुलवाने के लिए धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय अब तक नहीं खोलने के लिए अपनी ही सरकार का विरोध दर्ज कराया।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Tue, 11 Apr 2023 06:01 PM (IST)
Hero Image
अविनाश पांडेय के सत्याग्रह के पूर्व जिला कार्यालय खुलवाने के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना।

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद और बोकारो कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को 12 सालों से बंद पड़े जिला कार्यालय को खुलवाने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दिया।

गौरतलब है की कांग्रेस नेताओं द्वारा यह धरना प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के इसी जगह पर आयोजित होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम के एक दिया पूर्व दिया गया है।

झारखंड कांग्रेस बुधवार को कार्यालय के बाहर करेगी सत्याग्रह

इस धरने में बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। झारखंड कांग्रेस बुधवार को अपने इसी बंद पड़े कार्यालय के बाहर सत्याग्रह करेगी।

इस सत्याग्रह को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, अध्यक्ष राजेश ठाकुर व हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेसी मंत्री शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर किया हमला

इस मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक और बोकारो जिला के पूर्व अध्यक्ष रामा राउत ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से काम कर रही है। केन्द्र सरकार के तमाम हथकंडों के बावजूद राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित होंगे।

12 साल पहले जड़ दिया गया था ताला

बता दें कि कि हाई कोर्ट के आदेश पर जिला परिषद ने कांग्रेस कार्यालय एवं इसके बगल में स्थित इंटक कार्यालय पर 12 साल पहले ताला जड़ दिया था।

कार्यालय खुलवाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पिछले दो साल से आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को किए धरना प्रदर्शन में काग्रेस नेताओं ने पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए।

यह हैं प्रस्ताव

  • एक लाख हस्ताक्षरित ज्ञापन सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को सौंपा जाएगा।
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के कार्यालय पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद, धरना दिया जाएगा।
  • धनबाद जिला युवक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामा राउत और धनबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मन्नान मल्लिक की अगुवाई में कार्यक्रम किया जाएगा।
  • राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद अभी तक कांग्रेस कार्यालय नहीं खुलने के लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अविनाश पाण्डेय ने अपेक्षित प्रभावकारी तरीके से प्रयास नहीं किया।
  • धनबाद में कल आयोजित होने वाले भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।