Move to Jagran APP

Niraj Singh Murder Case: पांच साल में भी नामवर को नहीं ढूंढ पाई धनबाद पुलिस, उसी ने शूटरों को दिखाया था रास्ता

Niraj Singh Murder Case 21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। उनके साथ तीन और लोग मारे गए थे। इनमें नीरज का सहयोगी अशोक यादव भी शामिल थे।

By MritunjayEdited By: Updated: Sun, 20 Mar 2022 05:35 PM (IST)
Hero Image
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या ( फाइल फोटो)।
जागरण संवाददाता,धनबाद। 21 मार्च, 2022 को नीरज सिंह हत्याकांड के 5 वर्ष पूरे हो जाएंगे। 21 मार्च की शाम नीरज सिंह सहित चार लोगों की सरेशाम स्टीलगेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने चारों शूटर, पूर्व विधायक संजीव सिंह इनके अलावा हत्या की प्लानिंग में शामिल आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। मगर पुलिस को आज तक संतोष सिंह उर्फ नामवर का पता नहीं चल पाया। पुलिस के पास संतोष सिंह उर्फ नामवर की फोटो तक नहीं है। हालांकि इस केस में उसका नाम पंकज सिंह के साथ शूटरों को लाने में शामिल था।

संतोष की तलाश में बलिया

केमुर के चक्कर लगा चुकी है पुलिस: संतोष उर्फ नामवर की तलाश में पुलिस कई बार बलिया हुआ कैमूर के चक्कर लगा चुकी है। मगर पुलिस को संतोष नहीं मिला हत्याकांड की जांच में जब संतोष का नाम सामने आया था तो पता चला था पंकज सिंह के आदेश पर संतोष ने सारे शूटरों को लाइनअप किया था। पुलिस सबसे पहले संतोष को ही गिरफ्तार कर लेंगे मगर संतोष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया और उसके बाद आज तक पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है।

अलग-अलग जेलों में है सभी शूटर

नीरज सिंह हत्याकांड के सभी शूटर को अलग-अलग जेलों में रखा गया है इसमें अभी धनबाद में सबसे अधिक मशहूर अमन सिंह को चाईबासा जेल में रखा गया है। वही उसके दूसरे शूटर शिबू उर्फ सागर और बाकी शूटर को भी अलग-अलग जेलों में रखा गया है। गौरतलब हो कि नीरज की हत्या के बाद जब अमन सिंह पकड़ा गया तो उसने धीरे-धीरे अपना एक गैंग बना लिया है। और कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है। फिलहाल अमन सिंह के 29 गुर्गे के इस वक्त धनबाद जेल में बंद है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।