Move to Jagran APP

Indian Railways IRCTC: धनबाद को मिल गए कोच, जल्द दौड़ेगी रांची इंटरसिटी; बाबा नगरी का भी रास्ता साफ

धनबाद -रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस कोचलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मिल चुकी है। बोर्ड की मंजूरी के बाद पूर्व मध्य रेल ने भी इस ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 26 दिसंबर से ही ट्रेन चलाने की घोषणा को चुकी है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 12:57 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 12:57 PM (IST)
धनबाद से रांची के बीच जल्द इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन होगा।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद से रांची जानेवालों के लिए गुड न्यूज। जल्द ही राजधानी रांची के लिए कोयला राजधानी से ट्रेन चलने लगेगी। रैक की कमी झेल रहे धनबाद को अतिरिक्त मिल गए हैं। रैक मिलने के साथ ही धनबाद काेचिंग डिपो में धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए रैक तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। एक-दो दिनों में ट्रेन चलाने की तारीख का एलान हो जाएगा। 

धनबाद -रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस कोचलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मिल चुकी है। बोर्ड की मंजूरी के बाद पूर्व मध्य रेल ने भी इस ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 26 दिसंबर से ही ट्रेन चलाने की घोषणा को चुकी है। पर रैक उपलब्ध न होने की वजह से इस ट्रेन को नहीं चलाया जा सका। अब नए साल में धनबाद से रांची के लिए सीधी ट्रेन फिर से चलेगी।

रांची-देवघर इंटरसिटी का रास्ता साफ 

धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के पटरी पर लौटते ही रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस के चलने की राह भी आसान हो जाएगी। इससे रांची से धनबाद के साथ-साथ बाबा नगरी देवघर जाना भी आसान हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि धनबाद से रांची से जानेवाली ट्रेन ही रांची से देवघर इंटरसिटी बनकर खुलती है। बाद में देवघर से रांची पहुंचने वाली ट्रेन को रांची-धनबाद इंटरसिटी बनाकर चलाया जाता है।

जनरल टिकट पर सफर की अनुमति मिलने की संभावना कम

धनबाद- रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर सफर की अनुमति मिलने की संभावना कम ही है। माना जा रहा है कि धनबाद गया इंटरसिटी और हावड़ा जानेवाली कोलफील्ड एक्सप्रेस के तर्ज पर इस ट्रेन में भी आरक्षण कराकर ही सफर करना होगा।

इंटरसिटी का टाइम टेबल

  • 03303 धनबाद-रांची इंटरसिटी

धनबाद - अलसुबह 5.40

कतरासगढ़ - सुबह 6.09

बोकारो - सुबह 7.20

रांची - सुबह 9.55

  • 03304 रांची-धनबाद इंटरसिटी

रांची - शाम 6.55

बोकारो - रात 9.20

कतरासगढ़ - रात 10.35

धनबाद - 11.30


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.