Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanbad: सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह का शुरू... बच्‍चों की छ‍िपी हुई प्रत‍ि‍भा आएगी बाहर

विद्या विकास समिति के निर्देश पर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य सुनील कुमार सिंह उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा एवं विद्यालय के विज्ञान प्रमुख राजेश शर्मा ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्‍ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

By Atul SinghEdited By: Updated: Mon, 18 Jul 2022 08:40 PM (IST)
Hero Image
विद्या विकास समिति के निर्देश पर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

संवाद सहयोगी, कतरास: विद्या विकास समिति के निर्देश पर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा एवं विद्यालय के विज्ञान प्रमुख राजेश शर्मा ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्‍ज्वलित कर एवं भारतीय वैज्ञानिकों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विज्ञान आचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम सप्ताह भर चलेगा।

प्राचार्य ने कहा कि आज का समय विज्ञान का समय है। नित्य प्रति नए नए अनुसंधान हो रहे हैं। भारत की गिनती विश्व में प्रमुख रूप से हो रही है। विज्ञान के क्षेत्र में भी भारत ने बहुत बड़ी ख्याति अर्जित की है। उसी कड़ी में विद्या भारती योजना अनुसार अपने विद्यालय में भी छात्र छात्राओं में छिपी प्रतिभा, ऐसे कार्यक्रमों से ही बाहर निकलती है। सत्र के प्रारंभ में ही अपने विद्यालय में केंद्र सरकार की योजना के अनुसार 'अटल टिंकरिंग लैब' भी स्थापित हुआ, जहां प्रत्येक दिन छात्र छात्राएं नए नए अनुसंधान में लगे हुए हैं । इस विज्ञान विषय पर प्रश्न मंच, विज्ञान संबंधी प्रयोग, पत्र-वाचन एवं नए संयंत्रों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े प्रदर्ष की प्रस्तुति किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विज्ञान आचार्या विनीता कुमारी, सुमन शर्मा, मुरारी प्रसाद, मती सुतपा विश्वास, सतीश कुमार के साथ साथ सभी आचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।