Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanbad News: टुंडी में बारिश से एक दर्जन घर ध्वस्त, चार घायल; 150 गांव अंधेरे में डूबे

Dhanbad News धनबाद में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। टुंडी और मनियाडीह थाना क्षेत्र में लगभग एक दर्जन घर ढह गए हैं जिससे चार लोग घायल हो गए हैं। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। इस खबर में बारिश से हुए नुकसान और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

By Dinesh Kumar Mahatha Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 17 Sep 2024 01:40 PM (IST)
Hero Image
मंझलीटांड गांव में घर ढहने के बाद लोगों की जमा भीड़

संवाद सूत्र, टुंडी। लगातार हो रही बारिश से टुंडी प्रखंड क्षेत्र का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। टुंडी व मनियाडीह थाना क्षेत्र में बारिश से लगभग एक दर्जन घर ढह गए हैं। इसकी चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

दक्षिणी टुंडी की कटनियां पंचायत के मंझलीटांड़ गांव में फूचन रजवार का घर ढह कर पड़ोसी बिजू रजवार की दीवार जा गिरा। घर में सोए गृहस्वामी बिजू रजवार, उसकी विवाहित पुत्री सुनीता देवी, नाती भीम रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

सुनीता व भीम रजवार करमा पर्व मनाने के लिए बरवाअड्डा थाना क्षेत्र चुटयारो गांव से आए हुए थे। टुंडी के भाजपा नेता राजीव ओझा पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया।

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

इधर, पश्चिमी टुंडी के पलमा गांव में सोहनी मंझियान का घर ढहने वह घायल हो गई। उसका इलाज राजगंज के निजी अस्पताल में भर्ती चल रहा है।

विशनपुर गांव में बड़की मंझियान व राजाभीठा गांव में छुटनी महताईन का घर ढह गया। बारिश की वजह से टुंडी इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बीते दो दिनों से लगभग 150 गांव अंधेरे की चपेट में है। बराकर नदी में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

बराकर नदी के बढ़ते जलस्तर की डरावनी आवाज निकट क्षेत्र के लोगों को भयभीत कर रही है। जलस्तर बढ़ने से कर्ई घाटों में बालू का ढेर लग गया है। बारिश के कारण कर्ई बड़े पेड़ धराशाई हो गए हैं। ग्रामीण परेशान हैं।

टुंडी के सीओ जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि टुंडी के सभी इलाके में राजस्व कर्मचारियों को अलर्ट मुड में रहने का निर्देश दिया गया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर