Move to Jagran APP

Dhanbad: उत्तर भारत में घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी समेत ज्यादातर ट्रेन हर दिन घंटों लेट

उत्तर भारत में घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार देर रात धनबाद आनेवाली दून एक्सप्रेस लगभग सात घंटे लेट चलने के कारण अब शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पहुंचेगी। वहीं रेलवे के अधिकारीयों ने कहा है कि आगमन समय में फेरबदल संभावित है।

By Tapas BanerjeeEdited By: Nirmal PareekPublished: Sat, 24 Dec 2022 03:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2022 03:39 PM (IST)
धनबाद में घने कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेन हर दिन घंटों लेट (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: उत्तर भारत में घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। राजधानी समेत ज्यादातर ट्रेनें हर दिन लेट चल रही हैं। शुक्रवार देर रात धनबाद आनेवाली दून एक्सप्रेस लगभग सात घंटे लेट चलने के कारण अब शनिवार सुबह साढ़े सात बजे धनबाद पहुंचेगी। फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस लगभग साढ़े छह घंटे लेट चलने के कारण शनिवार को दिन में 11 बजे बाद आएगी। वहीं रेलवे के अधिकारीयों ने कहा है कि आगमन समय में फेरबदल संभावित है।

ये सभी ट्रेनें हो सकती हैं लेट

बता दें शुक्रवार को रवाना हुई ट्रेनें कई घंटों लेट होने से रविवार को भी लेट आएगी। जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस लगभग छह घंटे लेट चलने से शनिवार को शाम के चार बजे तक धनबाद आ सकती है। नई दिल्ली सियालदह राजधानी और बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस के भी लेट आने की संभावना है।

कोहरा छाएगा पर क्रिसमस पर थोड़ी कम रहेगी ठंड

उत्तर और उत्तर पश्चिम से आनेवाली सर्द हवाओं के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दो-तीन दिनों से धनबाद शहर का मौसम सर्द है और शनिवार को भी ठंड बरकरार रहेगी। वहीं रविवार को क्रिसमस है और उस दिन ठंड में थोड़ी कमी आने का अनुमान है। बता दें शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा है तो अनुमान जताया जा रहा है कि रविवार को तीन डिग्री तक ऊपर जा सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में देर तक कोहरा छाने के बाद मौसम शुष्क रहेगा। वहीं आंशिक तौर पर बादल भी छा सकते हैं।

मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उसके बाद फिर गिरावट आ सकती है। हालांकि हाड़ गलाने वाली ठंड दिसंबर में पड़ने की उम्मीद कम ही है। नए साल की शुरुआत में ठंड बढ़ सकती है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.